मोहाली 3 जुलाई – फेज-1 थाना पुलिस ने दो भगौड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार व गुड्डू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ 30 अगस्त 2019 को आइपीसी की धारा 379 व 411 के तहत फेज-1 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने उपरांत जेल भेजा गया। दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आने उपरांत दोबारा पेशी पर नहीं गए। अदालत ने दोनों को भगौड़ा करार किया हुआ था। जिन्हें रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों पर आरोप था कि उन्होंने 30 अगस्त 2019 में गांव रायेपुर की रहने वाली नीलम का सरकारी अस्पताल से मोबाइल चोरी किया था। नीलम ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह बीमारी के चलते सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती हुई थी। 30 अगस्त को जब वह अपना नोकिया कंपनी का मोबाइल फोन बेड के पास रखकर सो गई थी तो उक्त दोनों युवक उसका मोबाइल चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने नीलम की शिकायत पर उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
