पीछा कर रहे सब्जी विक्रेता पर चलाई गोलियां , पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ दर्ज किया

डेराबस्सी 10 जून( Geenews Network) डेराबस्सी में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से पिस्टल की नोक पर चार लुटेरे एक करोड़ रुपए की नगदी छीनकर फरार हो गए। भागते समय एक लुटेरे ने पीछा करने वाले तीन फल विक्रेताओं में से एक को गोली मारकर बुरी तरज जख्मी हर दिया। उसे पीजीआई भर्ती कराया गया है। गोली उसकी दाई कनपटी पर लगी जिसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। बाद में दोनों लुटेरे पर एक युवक की बाइक पिस्तौल की नोक पर छीन कर जीरकपुर की ओर फरार हो गए। पुलिस ने डाके का मामला दर्ज कर लुटेरों के तीन संदिग्ध सहयोगियों को जीरकपुर से काबू कर लिया है और छानबीन जारी है।

वारदात दोपहर करीब 12:15 बजे हुई। यहां डेराबस्सी निवासी हरजीत नागपाल अपने दफ्तर में किसी जमीन का सौदे में बयाना करने के लिए अपने साथ दो बैग में एक करोड़ रुपए लेकर पहुंचे हुए थे। मौके पर उनके साथ सुंडरा गांव से नंबरदार मनजीत और मोर ठीकरी का जगतार उर्फ मेजर सिंह भी मौजूद थे। इस बीच चार लुटेरे दो बाइक पर आए। तीन लुटेरे अंदर दफ्तर में घुसे उनपर पिस्तौल तान दी। एक ने फुर्ती से दोनों बैग कंधे पर उठाए और बाइक के पीछे बैठ खिसक लिए। बैग वाले दोनों लुटेरे जीरकपुर की ओर मुड़े और ओझल हो गए। हरजीत के अनुसार लुटेरों ने मुंह ढ़के हुए नहीं थे। उनके शोर मचाने पर बाकी दो लुटेरे खुद को घिरता देख बाइक छोड़ हाइवे पार भागे। उनके पीछे बाहर खड़े फलों की रेहड़ी लगाने वाले कुछ लोग लग गए। दोनों अनाजमंडी रोड पर दादपुरा मोहल्ले की एक गली में घुस गए। उनका पीछा करने वालों में रेहड़ी वाले जीशान व राजा ने बताया कि गली में हैप्पी के घर के बाहर घिर जाने पर एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल दो फायर किए। हालांकि हैप्पी ने एक ही फायर की आवाज सुनी जो साबिर की दाईं कनपटी में लगा।

लुटेरों ने एक्सिस बैंक के पास फल खरीद रहे गोविंदा पर पिस्तौल तान दी और उसका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पीबी 70 3266 छीना और जीरकपुर की ओर भाग निकले। गोविंदा के अनुसार उसने दोस्त के साथ दूसरी बाइक पर उनका पीछा भी किया परंतु वे ओझल हो गए। उधर, 37 वर्षीय मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन, को डेराबस्सी सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी विकासशील सोनी ने बताया कि पुलिस ने हरजीत नागपाल के बयान पर हथियारबंद डाके के आरोप में आईपीसी 397, कातिलाना हमले के लिए 307 व 120 बी के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस रणजोध सिंह गिल पुत्र परगट सिंह वासी जीरा, मनिंदर सिंह व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें रणजोध और उसके दो संदिग्ध साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भागते समय डेराबस्सी में छोड़ गए पंजाब नंबर का हीरोहोंडा मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर छानबीन शुरु कर दी है। एक–दो रोज में तमाम आरोपियों को पकड़ने के बाद पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।

By Admin

Translate »