करीब 1.5 किलो सोना, 25 किलो चांदी और कैश से भरा बैग लूटा
दो दिन में करोड़ों की लूट की दूसरी बड़ी घटना

मोहाली 11जून Geenews Network:
शनिवार रात करीब सवा नौ बजे चार नाकाबपोशो ने सोहाना थाना क्षेत्र के खरड़ लांडरां रोड पर स्थित प्रेम ज्वेलर के मालिक परवीन कुमार से गन प्वाइंट पर करीब 1.5 किलो सोना, 25 किलो चांदी व कुछ कैश से भरे तीन बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात देर शाम लगभग सवा नौ बजे की है, जब परवीन कुमार दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।सूत्रों के अनुसार दहशत फैलाने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की सूचना पर डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क, एसएचओ सोहाना गुरजीत सिंह पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। लूट के बाद सभी पीसीआर पार्टी को मैसेज फ्लैश कर दिया गया । एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने शहर में नाकाबंदी के निर्देश दे दिए हैं।

पुसिल सूत्रों के अनसार परवीन कुमार खरड़ का रहने वाला है, जिसकी प्रेम ज्वेलर के नाम से लांडरां- खरड़ रोड़ पर दुकान है। रोजाना आठ से नौ बजे के बीच वह दुकान बंद कर अपने घर जाता है। दुकान में कीमती सामान सोना, चांदी व कैश रोजाना की तरह बैग में रखकर घर ले जाता हैशनिवार रात करीब सवा नौ बजे सोने, चांदी व कैश से भरे तीन बैग अपनी के बाहर खड़ी गाड़ी में दुकान रख रहा था। जब वह तीन बैग गाड़ी में रखकर दोबारा दुकान में गया, तो चार नाकाबपोश लुटेरे वहां आए जिनके हाथों में पिस्टलनुमा हथियार था। उसकी खुली डिग्गी से सोने चांदी के बैग निकालकर भागने लगे।परवीन ने कहा कि जब लुटेरों को भागते हुए देखा तो वह तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। जब उसने बैग छीनने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जब चिल्लाने लगा तो शोर सुनकर पत्नी मोनिका ने लुटेरों का पीछा किया तो एक लुटेरे ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। परवीन के बताने अनुसार बैग में 1.5 किलो सोना, 25 किलो चांदी व कुछ कैश था।
देर शाम लूट हुई है, मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की कोई बात नहीं है। परवीन से लूटे गए सामान के बिल मांगे हैं। वेरीफाई के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। गुरजीत सिंह, एसएचओ थाना सोहाना।

