मोहाली 10 जून (Geenews Network)

विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पत्रकार कमलजीत सिंह, पूर्व मंत्री के ओएसडी चमकौर सिंह चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट हरप्रीत कौर की अदालत में पेश किया। अदालत ने तीन आरोपितों को 13 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विजिलेंस ब्यूरो ने उक्त तीनों के अलावा मामले में नामजद मोहाली वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह को भी अदालत में पेश कर 14 जून तक रिमांड पर हासिल किया। गुरअमनप्रीत को बीते वीरवार को जेल से प्रोडंक्शन वारंट पर लाया गया था। सरकारी पक्ष ने कोर्ट में कहा कि साधू सिंह के बैंक खातों पर प्रापर्टी के बारे में पूछताछ करनी बाकी है। वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह और साधू सिंह धर्मसोत से आमने सामने बिठा कर पूछताछ की जाएगी। बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि साधू सिंह का मामले से कोई लेना देना नहीं है उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है। इस लिए उन्हें रिमांड पर न भेजा जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आराेपियो को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। ध्यान रहे कि साधू सिंह धर्मसोत को उनके साथियों के साथ बीते मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक अन्य पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी मामला दर्ज है। लेकिन संगत सिंह गिलजियां अभी गिरफ्त से बाहर है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विजय सिंगला की न्यायिक हिरासत 24 जून तक बढ़ी

आम आदमी पार्टी के पूर्व सेहत मंत्री विजय सिंगला को मोहाली जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपित सिंगला को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिंगला को पिछले माह भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सिंगला पर सेहत महकमे में टेंडर व पेमेंट रिलीज करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप है। हालांकि आरोपी सिंगला का कहना है कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार है।

