अवैध हथियार मिले, 20 लोग हिरासत में लिए -आइजी रोपड़ रेंज सहित तीन जिलों के एसएसपी लीड कर रहे थे आपरेशन,
18 ग्राम अफीम व 21 लाख कैश भी बरामद

मोहाली 9जून
। मोहाली की सेक्टर-70 स्थित हाइफाइ सोसायटी होमलैंड, मोहाली ईडन कोर्ट और खरड़ के जलवायु विहार सोसाइटी में पुलिस टीम ने वीरवार को रेड के दौरान 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है। मोहाली पुलिस के 30 से 40 जवानों की टीम वीरवार सुबह ही मोहाली व खरड़ में रेड करने पहुंची थी। तीनों सोसाइटियों की चैकिंग के लिए तीन जिले के एसएसपीज तैनात किए थे। खरड़ से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची।

पुलिस ने मोहाली की अलग-अलग तीन सोसाइटी में सर्च आपरेशन चलाकर कुल 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 वाहन जब्त किए हैं। वहीं 18 ग्राम अफीम, 7 अवैध हथियार और 21 लाख रुपये कैश भी बरामद किया है। इसकी इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान आइजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएपी मोहील विवकेशील सोनी, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब रवजोत ग्रेवाल और एसएसपी रोपड़ संदीप गर्ग भी मौके पर मौजूद रहे।अभी तक पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 शार्प शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें पंजाब में भी अलग-अलग छापामारी कर रही है। दो दिन पहले पुलिस ने मोहाली के पूरब अपार्टमेंट में दबिश दी थी। यहां रहने वाले लोगों की वैरिफिकेशन भी की थी। ऐसे में किराये पर रहने वाले लोगों की वैरिफिकेशन न करवाने वाले 200 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

