फेज-5 में मार्केट शॉपिंग करने आए युवक की गाड़ी को लगी आग, बाल-बाल बची

मोहाली,2 जून (Geenews network) मोहाली से खरड़ की ओर जाते फ्लाईओवर पर सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक से ऑल्टो गाड़ी टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरा ट्रक घेर लिया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि ट्रक फ्लाईओवर पर रांग साइड पार्क किया हुआ था जिसके ना तो इंडीकेटर जल रहे थे और ना ही ट्रक पर कोई रिफ्लेक्टर लगा था जिससे सामने से आने वाले को अभास हो सके की आगे ट्रक खड़ा है। गाड़ी मे खरड़ निवासी दविंदर सिंह मौजूद था। टक्कर के बाद ट्रक के इंजन में जोरदार स्पार्किंग हुई जिसके बाद आग लगी। वहीं ट्रक ड्राइवर ने ट्राले के नीचे फंसे कार ड्राइवर दविंदर सिंह को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और उसे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां वह जेरे ईलाज है। इस मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं रविवार देर शाम फेज-5 में टाटा हैरियर गाड़ी को अचानक लग गई। चालक सौरभ ने बताया कि वह फेज-5 मार्केट में काम के लिए आया था। उसने अपनी टाटा हैरियर कार पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वह वापिस आया और आकर कार स्टार्ट की। जैसे ही कार स्टार्ट हुई इंजन में स्पार्किंग हुई और धुंआ निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर दुकानदारों से मदद मांगी और आग पर काबू पाया।

By Admin

Translate »