20 फायर ब्रिगेड गाडियों की मदद से पाया गया काबू-फायर कर्मियों को आग बुझाने में लगे तीन घंटे

अहम दस्तावेज जलकर राख

फेज-10 में लगी लगा को काबू करते, फायर ब्रिगेड कर्मी

मोहाली,2 जून (Geenews network) रविवार सुबह करीब सवा 8 बजे मोहाली फेज-10 में एक फाइनांस कंपनी के शोरुम में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि छुट्टी होने के चलते दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सुबह सवा 8 बजे लगी आग पर 20 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों की मदद से साढ़े 11 बजे काबू पाया गया। मोहाली से सिक्योरिटी फायर आफिसर (एसएफओ) सिकंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। मोहाली के अलावा जीरकपुर फायर सब स्टेशन से भी गाडियां बुलाई गई थी।आग शोरुम नंबर-16/17 में लगी। शोरुम के ग्राउंड फ्लौर पर एयू स्मॉल बैंक है और पहली व दूसरी मंजिल पर अलटस स्पेस प्राइवेट लिमिटेड फाइनांस कंपनी है। आग शॉट सर्किट से हुई बताई जा रही है। फाइनांस कंपनी का शोरूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यहां काफी अहम दस्तावेज थे जो जल गए। फाइनांस कंपनी का यहां कैश था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। एसएफओ सिंकदर सिंह ने कहा कि कंपनी के पास कोई आग बुझाऊ यंत्र नहीं थे। कंपनी को इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा।दूर-दूर तक उठने लगे धुएं के गुब्बारदफ्तर में आग लगने के बाद एकदम से चारों तरफ धुंआ फैल गया। इससे पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। दूर-दूर तक धुएं के गुब्बार देखे जा सकते थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।सेक्टर-78 में सुबह और शाम को क्रिकेट स्टेडियम के पास लगी आगफायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण रोजाना कहीं ना कहीं आग की छिटपुट घटनाएं सामने आ रही है। सुबह 10.55 पर सेक्टर-78 में एक खाली प्लॉट में खड़े घास फूंस को आग लग गई थी। वहीं रविवार शाम को फेज-10 में ही क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर -5 के पास भी घास फूंस को आग लग गई जिस पर फायर कर्मचारियों ने काबू पाया।

By Admin

Translate »