तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

मोहाली(Geenews Network) – आम आदमी पार्टी के सेहत मंत्री विजय सिंगला व उसके ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ फेज-8 थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने उपरांत साढ़े 6 बजे दोनों आरोपियों को मोहाली स्थित ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रवितेश इंदर जीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपितों का चार दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। अदालत में सरकारी वकील ने तर्क दिया कि आरोपियों के फोन रिकॉर्ड हासिल कर उन्हें जांच के लिए फारेंसिक लैंब भेजना है। वहीं आरोपियों से इस बात की जानकारी लेनी है कि इस मामले में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ बचाव पक्ष के वकील ने चार दिन के पुलिस रिमांड का विरोध किया। बचाव पक्ष के वकील ने तर्क दिया कि पुलिस के पास डा. सिंगला की शिकायतकर्ता के साथ पैसे मांगने को लेकर कोई सूबत नहीं है। उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं सिंगला ने अदालत से बाहर आकर कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। जिक्रयोग है कि सिंगला के खिलाफ रजिंदर सिंह निवासी सेक्टर-70 की शिकायत पर फेज-8 थाने में दि परीवेंशन आफ क्रप्शन एक्ट की धारा 7 व 8 के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन फेज-8 में डैपूटेशन पर तैनात है। सेहत मंत्री के ओएसडी प्रदीप कुमार ने उसे पंजाब भवन में बुलाया। जहां कमरा नंबर 203 में सेहत मंत्री सिंगला ने प्रदीप कुमार को कहा कि इन्हें काम समझा दो। प्रदीप ने कहा कि 42 करोड़ रूपये के लगभग उनके पास निर्माण के काम के अलाटमेंट जारी किए हैं और 17 करोड़ के लगभग ठेकेदार को मार्च महीने में अदायगी की गई। इस तरह कुल रकम 58 करोड़ का दो फीसदी कमीशन 1 करोड़ 16 लाख रुपये बतौर रिश्वत दी जाए। शिकायतकर्ता ने यह काम करने से इंकार कर दिया और कहा कि उसे अपने विभाग में वापिस भेज दिया जाए। जिसके बाद उसे उसका करियर खराब करने की धमकियां दी गई। उसे मानसिक तौर पर परेशान किया जाने लगा। बाद में उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सिद्धू मूसेवाला ने सिंगला की बर्खास्तगी के बाद सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

डॉ. विजय सिंगला से हारने वाले सिद्धू मूसेवाला ने सिंगला की बर्खास्तगी के बाद तंज कसा मूसेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा – बाबा केहंदा सी, देखी जा मरदानियां रंग करतार दे, आपे मर जांदे, जेहड़े दुज्जेयां नूं मार दे।मूसेवाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला है। जिसमें विजय सिंगला जीत का जश्न मना रहे हैं उसके पीछे मूसेवाला का गीत ‘हुण मैनूं दस्सो लोको गद्दार कौन, जित गया-हार गया कौन चल रहा है बताने योग्य है विधानसभा चुनाव में सिंगला ने चुनावों से पहले रहे पेशे से दंत चिकित्सक सिंगला ने मूसेवाला को मानसा सीट से 63,323 वोटों से हराया था। सिंगला को 1,00,023 वोट मिले थे, जबकि मूसेवाला को सिर्फ 36,700 वोट मिले थे।जीत के जश्न में सिंगला नेअपनी जांघों पर हाथ मारकर मारकर 5,911 ट्रैक्टर को उलटा खींच कर मूसेवाला पर तंज कसा था मूसेवाला अपने गाने में 5,911 ट्रैक्टर को खूब प्रमोट करते हैं।

By Admin

Translate »