आरोपीयो की दो महीने की मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस ने की रिकवर
मोहाली, 25 मई (Geenews Network)
रिश्वत मांगने के आरोपी सेहत मंत्री विजय सिंगला और ओएसडी प्रदीप कुमार दोनों आरोपितों को बुधवार मेडिकल के लिए दोबारा फेज-6 सिविल अस्पताल लेकर आया गया था। कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व सेहत मंत्री व प्रदीप कुमार दोनों आरोोपियों की दो महीने की मोबाइल कॉल डिटेल रिकवर कर ली है। वहीं पंजाब भवन व पंजाब सचिवालय की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने हासिल कर ली है। 15 अगस्त से शुरू होने वाले मोहल्ला क्लीनिक के लिए जारी की गई 60 टेंडरों की एक लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। यह टेंडर किसे अलॉट होने थे और इसमें कौन से आम आदमी पार्टी के नेता का हाथ है इसकी भी जांच की जाएगी। ज्ञात हो कि मोहाली की मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आराेपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। अदालत से बाहर आने पर जब सिंगला से बात की गई तो उन्हाेंने कहा था कि यह मुझे फंसाने की साजिश है। यह सरकार और पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रवितेश इंद्रजीत सिंह की अदालत में पेश किया था। अदालत में आरोपितों को पेश करने लेकर गई बिना वर्दी के पुलिस कर्मचारियों को कोर्ट रूम से बाहर जाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। सरकारी पक्ष ने आरोपितों के चार दिन के पुलिस रिमांड की मांग की थी। अदालत में सरकारी पक्ष ने दलील की आरोपितों से उनके मोबाइल फोन की कॉल्स डिटेल लेकर फौंरसिक लैब भेजनी था जो आज नहीं हो सका। इस मामले में ओर कौन कौन शामिल है इस की जानकारी भी आरोपितों से ली जा रही है। वहीं बचाव पक्ष ने चार दिन के पुलिस रिमांड का विरोध किया था। बचाव पक्ष ने अपनी दलील में कहा था कि डा विजय सिंगला को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। इस मामले में सिंगला की कोई सीधी बातचीत नहीं है। काॅल्स डिटेल कंपनियों से हासिल की जा सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया था

