झज्जर के सिविल सर्जन को मिली थी इनपुट, एक आरोपी काबू, बाकी फरार

मोहाली 12 मई (Geenews network) स्वास्थ्य विभाग मोहाली व सिविज सर्जन झज्जर की टीम ने खरड़ में भ्रूण लिंग जांच के मामले में गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सिविल अस्पताल फेज-6 में तैनात मेडिकल अधिकारी डॉ. तमन्ना के बयान पर आईपीसी की धारा 405, 406, 420, 34, 120बी व (जन्म से पहले की डायग्नोस्टिक तकनीक नियम का दुरुपयोग) एक्ट 1994 की धारा के तहत मामला दर्ज किया है । इस गिरोह की मुख्य सरगना एक महिला ने जिसने भ्रूण लिंग जांच का सौदा 90 हजार रुपये में तय किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत सिंह निवासी तपा दहिना खोल रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है जोकि एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। यह मामला खरड़ थाने में दर्ज हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी सर्बजीत कौर है जो खरड़ में घर पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर भ्रूण लिंग की जांच करती थी। पुलिस रेड से पहले ही उसे इस बात की भनक लग गई थी कि उसके घर पर छापा पडऩे वाला है इसलिए वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपनी अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गई। इस मामले में कुल सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। उक्त दोनों के अलावा एक कपिल नाम का शख्स,आरोपी सर्बजीत कौर का ड्राइवर व तीन अज्ञात लोगों पुलिस ने इस एफआईआर में नामजद किया है। फिलहाल इस मामले में मंजीत सिंह ही गिरफ्तार हो पाया है बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। झज्जर सिविल सर्जन को मिली थी इनपुट सिविल सर्जन झज्जर विनोद कुमार को इनपुट मिली थी कि खरड़ में एक गिरोह भ्रूण लिंग जांच करता है और हरियाणा से कई गर्भवती महिलाओं की पैसे लेकर भ्रूण लिंग जांच करवाई जा चुकी है। सिविल सर्जन ने इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए अपनी एक मेडिकल टीम का गठन किया जिसमें डॉॅ. संदीप कुमार एमओ सीएचसी झज्जर, डॉ. हर्षदीप एमओ पीएचसी झज्जर, डॉ. सबीना एमओ सीएचसी झज्जर शामिल थे। उक्त मेडिकल टीम ने एक डम्मी ग्राहक प्रदीप कुमार को तैयार किया और एजेंट से भ्रूण लिंग जांच के बारे में सौदा तय करने के लिए कहा।

By Admin

Translate »