सिर पर तेजधार हथियार से वार कर की गई थी हत्या,
महिला सहित दो हत्यारे गिरफ्तार -कैफे चलाता था मृतक, शनिवार रात महिला मित्र व एक साथी के साथ रूम में पी थी शराब, सुबह खून से लथपथ मिला शव

मोहाली/ खरड़ 12 मई (Geenews network) खरड़ की दर्पण सिटी में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक 22 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। मृतक युवक की पहचान तुषार के रूप में हुई है जो मूल रूप से जींद (हरियाणा) का रहने वाला था। तुषार दर्पण सिटी में किराये के घर में एक युवती तमन्ना के साथ लिवइन में रह रहा था। हत्या तमन्ना और मृतक तुषार के साथी अमन ने की थी। बताया जा रहा है कि सिर पर सिलेंडर से वार कर हत्या की थी। आरोपी अमन मोहाली सेक्टर-79 का रहने वाला है और हरियाणा में ओपन यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रहा है। दोनों आरोपियों को नयागांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। हत्या शनिवार रात साढ़े 11 बजे के बाद हुई बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है जोकि हरियाणा से मोहाली के लिए निकल पड़े है। वहीं, शव को खरड़ के सिविल अस्प्ताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाना है। सिर पर किए गए है वार मृतक तुषार दर्पण सिटी के बाहर कैफे चलाता था। उसने गेट नंबर -1 दर्पण सिटी में कोठी नंबर -24 किराये पर ली हुई थी। उसके साथ इसी कमरे में तमन्ना लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। तमन्ना घर पर ही रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे तुषार कैफे से घर आया था और उसके घर में तमन्ना उसके साथी अमन ने रात मिलकर शराब पी। इसी बीच अमन और तुषार की निजी रिश्तों को लेकर तकरार बाजी हो गई। यह तकरार यहां तक पहुंच गई कि तमन्ना भी तुषार से लडऩे लग पड़ी। इसी बीच दोनों की तुषार से हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि तुषार के सिर पर सिलेंडर से वार किया गया जिससे उसकी मौत हो गई।

उसकी हत्या के बाद दोनों उसकी लाश को वहीं छोडक़र फरार हो गए। वहीं तुषार के परिवार वाले रात से उसे फोन मिला रहे थे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया जिसके बाद उसके परिवार ने तुषार के दोस्त को फोन कर उसका पता करने के लिए कहा। कंबल में लपेटी हुई थी लाशजब तुषार का दोस्त उसके घर पर पहुंचा तो बेड पर कंबल पड़ा था। उसने कंबल उठाया तो तुषार की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके सिर से काफी खून बह चुका था। उसके सिर पर काफी गहरा घाव था। तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किए गए थे। उसने तुरंत उसके परिवार को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी कर्ण संधू व उनकी टीम मौके पर पहुंची। मामले के हल के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
