-गांव चोल्टा खुर्द में कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नीयत से उखाड़ी कबरें, दो लोगों पर मुस्लिम परिवार ने लगाया था आरोप

मोहाली 2 मई (Geenews network)बेअदबी के एक मामले में दो साल बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मोहाली जिले में पड़ते गांव चोल्टा खुर्द में कब्रिस्तान की दीवार तोडऩे व कबरें उखाडक़र रास्ता बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान गांव चोल्टा खुर्द के रहने वाले लाली खान व सोणा खान के रूप में हुई है जिनके खिलाफ हानिफ खान व जमील खान ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता हानिफ खान ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नियत से कबरें उखाड़ दी थी जिससे गांव में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों का भावनाओं को ठेस पहुंची थी। हानिफ खान ने बताया कि उन्होंने इंसाफ पाने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी है। दो साल बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए (बेअदबी) का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हानिफ खान ने बताया कि गांव चोल्टा खुर्द में कब्रिस्तान है। इस गांव में मुस्लिम समुदाय के करीब 25 परिवार हैं। 8 मार्च 2022 को लाली खान व उसके साथ सोणा खान ने कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नियत से उसकी दीवार तोड़ दी। यही नहीं उन्होंने कब्रिस्तान में रास्ता बनाने के लिए जमीन को समतल किया जिसके लिए उन्होंने वहां कबरें उखाड़ दी। उनकी इस हरकत से मुस्लिम परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। लाली खान राज मिस्त्री का काम करता है। उसने यह सबकुछ सोची समझी साजिश के तहत की थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को की थी। मौके पर डीएसपी व एसएचओ ने मौका भी देखा था लेकिन मामला दर्ज करने में दो साल लगा दिए। बाद में उसने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। अब दो साल बाद सदर खरड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बेअदबी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By Admin

Translate »