मोहाली 27 अक्तूबर (Geenews Network) – पति-पत्नी के घरेलु कलेश में सुलह करवाने पहुंचे कुराली सदर थाने के एएसआई जसपाल सिंह की गुस्साए व्यक्ति ने वर्दी फाड़ दी और उससे हाथापाई कर उसे घायल कर दिया। हमला करने वाला व्यक्ति पूर्व फौजी है, जिसकी पहचान भगवंत सिंह के रूप में हुई है। भगवंत सिंह गांव घटौर का रहने वाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भगवंत सिंह के खिलाफ सदर कुराली थाने में आइपीसी की धारा 353, 186, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।पत्नी ने पुलिस को दी थी शिकायत आरोपी की पत्नी ने कुराली सदर थाने शिकायत दी थी कि उसका पति आर्मी से रिटायर्ड है और उससे काफी मारपीट करता है। पत्नी की शिकायत ड्यूटी आफिसर एएसआई जसपाल सिंह महिला के पति भगवंत सिंह से सुलह करवाने घर पहुंचे थे। जब वह भगवंत सिंह को समझा रहे थे तो उसने एएसआई जसपाल सिंह पर गुस्से में आकर हमला कर दिया। हाथापाई करते हुए उसने एएसआई जसपाल सिंह की वर्दी फाड़ दी। इस हमले में एएसआई जसपाल सिंह घायल हो गया जिसने मदद के लिए पुलिस थाने फोन कर अपनी टीम को मौके पर बुलाया। जिसके बाद भगवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया और एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह जेरे ईलाज है।

By Admin

Translate »