मोहाली 28 अक्टुबर (Geenews Network) – मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा व जसपाल सिंह उर्फ जस्सी गैंग का गुर्गा 5 पिस्टल व एक हरियाणा नंबर होंडा सिटी कार सहित सुबह 9 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव बिंजो थाना माहलपुर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपित पम्मा बंबीहा गैंग से जुडा हैं और गैंगस्टर दिलप्रीत ढाहा का बेहद करीबी बताया जा रहा है। आरोपी को एक स्पेशल सूचना के आधार पर भूरू चौक खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। आपरेशन में एसपी इंवेस्टीगेशन अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी इंवेस्टीगेशन गुरशेर संधू व सीआइए इंचार्ज शिव कुमार व उनकी टीम शामिल थी। आरोपित के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विरोधी गैंग था टारगेट पर, करनी थी गैंगवार 

आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से पुलिस को .32 व 30 बोर से 5 देसी पिस्टल, 32 बोर के 15 रोंद व हरियाणा नंबर हांडा सिटी कार बरामद हुई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी वर्ष 2014 से गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा व जसपाल सिंह उर्फ जस्सी की गैंग का एक्टिव मैंबर है। उसने यह हथियार अपने विरोधी गैंग (लारेंस बिश्नोई) के मैंबरों के साथ गैंगवार करने के लिए खरीदे थे। वह यूपी -बिहार से यह हथियार खरीदकर लाया था। आरोपित पम्मा गैंगस्टर दिलप्रीत ढाहा उर्फ बाबा के मुख्य हैंडलर के साथ संपर्क में था। 

परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के खिलाफ है 18 मामले दर्ज 

परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत अब तक करीब 18 मामले पंजाब के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर जालंधर में एफआइआर नंबर -91, थाना माहलपुर में एफआइआर नंबर -4, 61, थाना गढ़ शंकर में एफआइआर नंबर-131, थाना आदमपुर में एफआइआर नंबर -42, 43, थाना गोराया में एफआइआर नंबर -103, 102 (एनडीपीएस), थाना सराभा नगर में एफआइआर नंबर -11 व थाना कोतवाली कपूरथला में एफआइआर नंबर -314 व 196 में मामला दर्ज है।

By Admin

Translate »