दो पर मामला दर्ज

मोहाली 27अक्तूबर (Geenews Network) – दहशत फैलाने के इरादे से घर के बाहर हवाई फायर करने के आरोप में फेज-1 थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतनदीप सिंह व तजिंदर सिंह निवासी मकान नंरब -57 फेज-1 के रूप में हुई है। जांच अधिकारी कृष्ण चंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 336 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके हथियार जब्त कर लिए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर तैनात थे। जब वह फेज-5 मार्केट में जांच कर रहे थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक घर के बाहर दशहत फैलाने के चक्कर में हवाई फायर कर रहे हैं। जब पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर चैक किया तो दोनों युवक अपने -अपने पिस्टल से हवाई फायर कर रहे थे । पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

By Admin

Translate »