पुलिस ने मामला किया दर्ज, आरोपी फरार, तलाश जारी

मोहाली 27 अक्तूबर (Geenews Network) – शराब पीकर काम पर पहुंचे कर्मचारी को टोकने पर शरीब युवक ने गुस्से में आकर अपने ठेकेदार की दोनों टांगे तोड़ दी। मामला मुल्लांपुर के गांव सला सतपुर का है। पुलिस ने ठेकेदार नाजर सिंह की शिकायत पर कंपनी कर्मचारी के खिलाफ आइपीसी की धारा 325, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ मनी निवासी गांव कालेवाल कुराली के रूप में हुई है। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नाजर सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह गांव मकौड़ साहिब जिला संगरूर का रहने वाला है। यहां पंजाब ग्रेटर बिल्डिंग सोसायटी गांव सलामतपुर में कंस्ट्रशन कंपनी में काम करता है। उसके गांव का बुगर सिंह उसके पास मजदूरी करता है और गुरदीप सिंह उनकी कंपनी में पलंबर का काम करता है। बीते दिन वह शराब पीकर कंपनी में आया तो उन्होंने उसे टोक दिया। जिस कारण उनमें बहसबाजी हो गई। गाली गलौज के बाद वह वहां से चला गया और वह भी दिहाड़ी लगाकर अपने कमरे में आ गए। थोड़ी देर बाद गुरदीप उनके कमरे में घुस गया, जिसके हाथ में लोहे की राड थी। जब वह नहाकर बाहर निकला तो उसने एक दम अपनी राड से उसके टांगों पर हमला कर दिया। हमला होते ही वह जमीन पर गिर गया। गुरदीप ने लगातार उसकी दोनों टांगों पर राड से कई वार किए जिस कारण उसकी दोनों टांगे टूट गई। जब उसने शोर डाला तो गुरदीप वहां से फरार हो गया और उसका शोर सुनकर बुगर सिंह व मजदूर नत्था सिंह उसके पास पहुंचे। वह उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर-16 चंडीगढ़ ले गए जहां उसकी दोनों टांगो पर प्लास्टर किया गया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने उपरांत आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

By Admin

Translate »