मोहाली पुलिस ने हथियारों सहित किए गिरफ्तार

मोहाली (Geenews Network) -गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए मोहाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मोहाली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को हथियारों व गोला बारूद सहित गिरफ्तार करके फिरौती की कोशिश को नाकाम कर दिया है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि उक्त गुर्गे मोहाली के एक व्यक्ति से पैसे वसूलने की योजना बना रहे थे, जिसमें वह सफल नहीं हो पाए।
एसएसपी सोनी ने कहा कि आरोपितों की पहचान मनजिंदर सिंह व दिलबाग सिंह निवासी गांव काऊ णी श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी पिस्टल सहित कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मनजिंदर से .30 बोर का पिस्टल बरामद हुआ है जबकि दिलबाग से .15 बोर का देसी पिस्टल बरामद हुआ है। एसएसपी सोनी ने कहा कि पुलिस ने गैंगस्टरों का पता लगाते हुए एक चैक पोस्ट बनाई थी और मनजिंदर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से हथियार बरामद हुआ था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दूसरे गुर्गे दिलबाग को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हथियार बरामद किए। यह दोनों पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल हुए थे और मोहाली के एक व्यक्ति से पैसे वसूलने आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों गुर्गों ने रंगदारी लेने वालों की एक लिस्ट बनाई हुई थी जिनमें से एक मोहाली का व्यक्ति भी था। एसएसपी मोहाली ने बताया कि एएसआई सुखपाल सिंह की ओर से लगाए गए नाके दौरान सोहाना में मोटरसाइकिल सवार मनजिंदर को काबू किया था। मनजिंदर ने पुलिस चौकी को देखकर यू-टर्न लिया और भागने की कोशिश की पर पुलिस पार्टी ने उसको शक के आधार पर राउंडअप किया। उसकी तालाशी लेने पर पुलिस को एक हथियार बरामद हुआ । उसकी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी दिलबाग सिंह को भी सोहाना गांव कमें किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मनजिंदर अपराधिक गतिविधियों में रहा है और श्री मुक्तसर साहिब जिले में कत्ल की कोशिश व दुष्कर्म मामले में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने बताया कि इनको पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उनकी अपराधिक गतिविधियों व अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जा सके।

By Admin

Translate »