-पुलिस को सुनसान जगह से अर्ध जली लाश मिली जिसका आधा धड़ था गायब



मोहाली 3 मई (Geenews network)
लालडू  में 33 वर्षीय एक युवक को जिंदा जलाकर उसका कत्ल करने के आरोप में लालडू थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज  है। मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है, मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। जोकि 6 महीने से लालडू में अपने साथियों सहित किराये पर रह रहा था। मृतक के भांजे जमीर निवासी लालडू ने बताया कि उसके मामा अशरफ ने हार्मोन्स चेंंज करवाए थे और वह आरोपित अजय उर्फ जोन व अरशी निवासी लालडू के साथ किराये पर रहते थे।  यह मामला मृतक के भाई असलम निवासी वार्ड नंबर-4 गौड ब्लेसिंग स्कूल गुरु नानकपुरा कॉलोनी लालडू मंडी के बयान पर दर्ज हुआ है। सब इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित अभी फरार हैं जिनकी तालाश जारी है। मृतक शादीशुदा था उसकी पत्नी व दो बच्चे यूपी में रहते हैं। पिछले 15 साल से वह लालडू एरिया में रह रहा था।
पुलिस को दिए बयान में असलम ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहम्मद  6 महीने से आरोपितों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। 26 अप्रैल की शाम को उसका छोटा भाई बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। जिसकी उन्होंने अपने तोर पर तालाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। जब उसके साथ रहते उक्त आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अशरफ को उन्होंने जीरकपुर में छोड़ा था। लालाडू थाना पुलिस को एक सुनसान जगह से जली लाश मिली थी जिसका आधा धड़ गायब था। पुलिस ने उन्हें लाश की पहचान करने के लिए 2 मई दोपहर को बुलाया तो मौके पर जाकर देखा तो लाश उसके भाई मोहम्मद अशरफ की निकली। लाश की शिनाख्त मौके पर मिले पर्स से हुई जिसे मृतक के भांजे व भाई ने देखकर पहचान लिया।  पुलिस जांच में सामने आया कि उसके भाई को जलाकर जहां फैंक दिया गया था वह जगह काफी सुनसान थी और उसकी लाश को खुर्द बूर्द करने की कोशिश की गई थी। पुलिस को आरोपितों की तालाश है।

By Admin

Translate »