एक दिन पहले दोनों ने पटियाला के टोल प्लाजा की की थी फायरिंग, राजपूरा में ठेके के कारिंदे को मारी थी गोली
पुलिस को बनूड क्षेत्र में होने की मिली थी इनपुट, सरेंडर करने को कहा तो पुलिस पर चला दी गोली
पटियाला व राजपुरा में वारदात के बाद चंडीगढ़ के एक होटल में रूके थे दोनों गैंगस्टर

मोहाली,14 जुलाई ( Geenews network)मोहाली के नजदीक पड़ते बनूड क्षेत्र में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ हुई क्रॉस फायरिंग में एक गैंगस्टर की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह दोनों गैंगस्टर वही हैं जिन्होंने एक दिन पहले पटियाला के टोल प्लाजा पर फायरिंग की थी और उसके बाद राजपुरा में एक शराब के ठेके पर कारिंदे को गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस को आज उनके बनूड क्षेत्र में होने की इनपुट मिली थी जिसके बाद पुलिस उन्हें पकडऩे गई थी। वारदात दोपहर 3 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है , जब पुलिस गैंगस्टरों का पीछा कर रही थी तो वह खेतों की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने गैंगस्टरों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस मुठभेड़ में जालंधर के गैंगस्टर दीपक की टांग पर गोली लगी है जबकि बठिंडा के रहने वाले रमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ दौरान दोनों तरफ से 10 के करीब राउंड फायरिंग हुई बताई जा रही है। डीएसपी विक्रम के नेतृत्व में एसएचओ राजपुरा, एसएचओ बनूड की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। एनकाउंटर के बाद एसएसपी पटियाला भी मौके पर पहुंचे और मौका-ए- वारदात का मोइन किया। उक्त दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ बनूड़ थाने में इरादा कत्ल व आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायल दीपक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां वह जेरे इलाज है। पुलिस को उनसे पास से एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल बरामद हुई है। दोनों बठिंडा नंबर की वेन्यू कार में सवार थे। जो रमनदीप के नाम पर रजिस्टर्ड हुई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले 8 जुलाई को शाहकोट में गोली चलाई थी। वहां भी उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है।

पुलिस को उनकी तलाश थी। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी रमनदीप बठिंडा में बीएसएनएल कंपनी में इंटरकॉम का काम करता है। दोनों गैंगस्टर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के ईशारे पर काम करते हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने उनकी गिरफ्तारी के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी सांझा की है। टोल प्लाजा पर वारदात के बाद चंडीगढ होटल में रूके थे आरोपी पुलिस के मुताबिक गैंगस्टरों ने बीती रात साढे 12 बजे पटियाला में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा के कर्मचारियों से झगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने वहां फायरिंग की। जिस दौरान वह टोल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। उसके बाद उन्होंने राजपुरा नलास रोड पर ठेके पर फायरिंग की जहां एक गोली ठेके के कारिंदे को लगी। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों वारदातों को अंजाम देने के बाद वह चंडीगढ़ आ गए थे। दोनों ने चंडीगढ़ सेक्टर-42 के एक होटल में कमरा लिया था। सुबह वह मोहाली आए और वहां से पटियाला लौट रहे थे। पुलिस को उनकी इनपुट मिली। एसएचओ सिटी, सदर व बनूड़ की टीमों ने गैंगस्टरों का काफी दूर तक पुलिस का पीछा किया। आगे एक पुल था तो पुलिस ने दोनों तरफ से पुल को घेर लिया। रमनदीप गाड़ी चला रहा था, जबकि दीपक गाड़ी की कंडक्टर साइड पर बैठा था। पुलिस ने इन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राजपुरा सदर थाना के एसएचओ की गाड़ी पर लगी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली गैंगस्टरों की कार के शीशे पर लगी। जिससे घबराकर वह वहां से फरार होने लगे।

दीपक लेफ्ट साइड भागा और फायरिंग भी करता रहा। इस बीच कच्चे रास्ते पर पुलिस ने गैंगस्टर दीपक के पैर पर गोली मारी। जिस वेन्यू गाड़ी में दोनों गैंगस्टर थे उस पर ऑन डयूटी बीएसएनएल लिखा हुआ था। इसकी भी जांच की जा रही है।
