मोहाली 3 मई (Geenews Network) सीआईए पुलिस ने दो युवकों को .32 बोर पिस्टल व पांच कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान अजय उर्फ सेठी निवासी जातो गेट करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके एक साथी बंटी निवासी करनाल को भी काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर खरड़ में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए पुलिस को इनकी इनपुट मिली थी। दोनों को सीआईए पुलिस ने खरड़ स्थित क्रिस्चन स्कूल के बाहर से स्पेशल सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। सीआईए टीम के बताने अनुसार उनकी टीम लोकसभा चुनावों के मद्देनजर व आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की तलाश में खरड़ क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक हथियार के साथ खरड़ एरिया में तैनात है। उनकी स्थिति संदिग्ध है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सीआईए ने सूचना के आधार खरड़ में क्रिस्चन स्कूल के बाहर नाकाबंदी कर ली। जब दोनों युवक वहां से गुजरने लगे तो पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर हिरासत में लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से .32 बोर पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए। सीआईए ने उन्हें तुरंक गिरफ्तार कर हथियार अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस रिमांड में यह पूछताछ की जा रही है कि वह यह पिस्टल कहां से लेकर आए थे और इसे किस वारदात के लिए इस्तेमाल किया जाना था। इसके अलावा दोनों आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है।

By Admin

Translate »