आबकारी विभाग ने छापा मारकर लाखों की शराब पकड़ी

मोहाली 6 मई (Geenews network)आबकारी विभाग ने स्पेशल सूचना पर सेक्टर-77 में एक कोठी से भारी मात्रा से 56 पेटियां शराब की बरामद की है। पुलिस सूत्रो के अनुसार यह कोठी एक रिटायर्ड जज की है जिसे किराये पर लिया हुआ था। पकड़ी गई सारी शराब महंगी स्कॉच है जिसकी कीमत लाखों में है। यह भी बताया जा रहा है कि यह शराब इस कोठी में स्टोर की जा रही थी जिसका इलेक्शन में इस्तेमाल किया जाना था। आबकारी विभाग सर्कल मोहाली के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने कोठी पर रेड मारकार सारी शराब जब्त कर ली है जांच की जा रही है कि यह शराब किस बॉटलिंग प्लॉट से निकली है। इस मामले में सोहाना पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह के बयान पर मनप्रीत सिंह निवासी गांव अरामपुर तहसील पायल जिला लुधियाना के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनप्रीत सिंह ड्राइवर है जो फ्लैट में शराब स्टोर करवा रहा था। यह केवल मौहरा है। सूत्रों अनुसार यह शराब किसी ढिल्लों गु्रप की बताई जा रही है जिनके शराब के ठेके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जज सोसायटी में स्टोर हो रही थी अवैध शराब आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग पर थे। उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब में चुनाव के चलते चंडीगढ़ से शराब की समग्लिंग की जा रही है। उनकी पुलिस पार्टी ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास नाकाबंदी की हुई थी और वाहनों को जांचा जा रहा था। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-77 की जज सोसायटी में मकान नंबर -8 में महंगी शराब स्टोर की जा रही है जोकि चंडीगढ़ में बिकने योग है। आबकारी इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ उक्त घर पर रात 9 बजे रेड की जहां उन्हें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

सारी शराब इंपोर्टेड

आबकारी विभाग को घर से जॉनी वॉकर ब्लैक स्कॉच व्हीस्की (12 साली ) की 25 पेटियां, रेड लेबर की 10 पेटियां, जॉनी वॉकर रेड लेबल स्कॉच व्हीस्की 6 पेटियां , जॉनी वॉकर गोल्ड लेबर रिजर्व स्कॉच व्हीस्की 15 पेटियां बरामद हुई। यह शराब रात के समय स्टोर की जा रही थी। पुलिस ने सभी शराब अपने कब्जे में ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फ्लैट किराये पर लिया हुआ है। पुलिस जांच कर रही है यह घर किसके नाम पर लिया है। उसकी पुलिस वेरिफिकेशन की भी जांच की जा रही है।

By Admin

Translate »