-पिता के बयान पर युवक पर अगवा का मामला दर्ज
मोहाली 3 मई (Geenews Network) बलौंगी की आदर्श कॉलोनी से 15 वर्षीय नाबालिग युवती लापता है। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को बलौंगी के ही रहने वाले एक युवक ने अगवा किया है। बलौंगी पुलिस ने उसके पिता के बयान पर सागर निवासी आदर्श कॉलोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। लापता युवती के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी नाबालिग लडक़ी 1 मई को घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी लेकिन लौटी नहीं। जब काफी समय बीत जाने पर भी वह नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरु की। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि बलौंगी की आदर्श कॉलोनी का ही रहने वाला सागर उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
