मोहाली 3 मई (Geenews Network) जुझार नगर में मेडिकल कॉलेज की चारदीवारी के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है। मृतक युवक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है जोकि बलौंगी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह से खुले मैदान में सौरव की लाश पड़ी थी जिसे शाम को एक राह गिरने देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया। एसएचओ बलौंगी सुमित मोर ने बताया कि शव की शिनाख्त उसकी मां वह भाई ने की है। सौरभ की उम्र 32 साल बताई जा रही है। परिवार के बताने अनुसार वह बेरोजगार था। जहां से सौरभ का शव बरामद हुआ उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। सौरव ने केवल पैंट पहनी हुई थी शर्ट गायब थी। उसके शरीर पर कुछ निशान भी थे। हालांकि उसके परिवार ने किसी पर किसी तरह का कोई शक नहीं जातया है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।

By Admin

Translate »