मोहाली 13 दिसम्बर (Geenews Network) -सदर खरड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान परवीन कुमार निवासी जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 473 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सदर खरड़ पुलिस में तैनात सहायक थानेदार कर्मबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर तैनात थे। जब वह गांव संते माजरा के गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक एसएक्स-4 गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर टी -प्वाइंट पर नाकाबंदी करके चैकिंग की तो एसएक्स-4 जिकस पर यूके-08एम-4041 नंबर लगा हुआ था उसे रोका गया। पुलिस ने जांच की तो नंबर जाली पाया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

By Admin

Translate »