मोहाली 13 दिसम्बर (Geenews Network) – फेज-1 थाने के अधीन पड़ते गांव मदनपुरा में सोमवार रात सवा 9 बजे कुछ शराबी युवकों व एक युवती को हुल्लड़बाजी करते समय रोकने पर एक युवक से झगड़ा हो गया। गुस्साए युवकों ने गांव मदनपुरा के रहने वाले दीप बैदवान उर्फ बल्ला को बूरी तरह पीटा और बाद में उसे जान से मारने की नियत के साथ उस पर फायरिंग कर दी। दीप बैदवान ने स्कार्पियों गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने कुल पांच फायर किए जोकि होटल की दीवार पर लगे। बाद में हमलावर युवक स्विफ्ट गाड़ी में फरार हो गए। एसएचओ फेज-1 सुमित मोर ने कहा कि इस मामले में आइपीसी की धारा 307 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान गुरप्रीत उर्फ गैरी व साहिल के रूप में हुई है। हमलावार मोहाली व चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। बाकी हमलावरों की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बर्थ-डे पार्टी करने आए थे सभी पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दीप बैदवान उर्फ बल्ला ने मदनपुरा में अपना एक होटल किराए पर दे रखा है। कुछ 10 -12 युवक वहां बर्थ-डे पार्टी करने आए थे,जिनके साथ एक युवती भी थी। बताया जा रहा है कि सभी ने काफी शराब पी रखी थी। वह 8.37 पर होटल में कमरा लेने आए जिन्होंने कहा कि वह पार्टी करना चाहते है। होटल के मैनेजर ने देखा कि वह पहले से ही शराब पीए हुए हैं। उसने कमरा देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शराबी हालते में युवक होटल की पार्किंग में हुल्लड़बाजी करने लगे। उसी समय दीप बैदवान वहां से अपनी स्कार्पियों गाड़ी में निकला। उसने हुल्लड़बाजी करते युवकों को वहां ऐसा करने से मना किया तो सभी युवकों ने उस पर हमला कर दिया। दीप बैदवान उनसे छूटकर गांव की ओर भागा और हमलावर उसके पीछे भागे। जब दीप दोबारा अपनी गाड़ी लेने आया तो हमलावर उसी समय अपनी स्विफ्ट गाड़ी में वहां आए और दीप बैदवान पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोलियां दीप के ना लगकर दीवार पर लगी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों ने दीप बैदवान का फोन तक तोड़ दिया।

By Admin

Translate »