
मोहाली 15 दिसम्बर (Geenews Network) पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने के आरोप में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक जासूस तपिंदर सिंह गिरफ्तार किया। एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार रात टीम ने उसे फेज-1 से गिरफ्तार करके वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।अदालत में सुनवाई के दौरान एसएसओसी ने कहा कि इसके तार पाकिस्तान से संचालित कई आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। वह भारत और पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों, ठिकानों, संवेदनशील सरकारी इमारतों के नक्शे और तस्वीरें आईएसआई को भेजा करता था। उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। एसएसओसी ने अदालत से सात दिन का रिमांड मांगा। जज ने दलीलें सुनने के बाद चार दिन का रिमांड दे दिया।
एसएसओसी की इमारत का भेजा वीडियो फोन से हुआ रिकवर
आरोप है कि तपिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस की इमारतों, दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों के फोटो और वीडियो बनाकर भी आईएसआई को भेजे थे। इतना ही नहीं, वह इनकी लोकेशन भी उन्हें भेजता था। उसने एसएसओसी की इमारत का वीडियो बनाकर भी भेजा था जो इसके फोन से रिकवर कर लिया गया है। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि इससे पहले फौज और अन्य स्थानों की जानकारी भी उसने भेजी थी जो उसने डिलीट कर दी है। इसके बदले में भपिंदर को मोटी रकम मिलती थी। इसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं
डबल एमए है तपिंदरतपिंदर सिंह तपिंदरतपिंदर सिंह
