15 संदिग्ध लोग हिरासत में लिए , 3 वाहन किए जब्त

मोहाली 21 जून (Geenews Network) खरड़ – लांडरा रोड पर स्थित एसबीपी सिटी ड्रीम सोसायटी में पुलिस टीम ने मंगलवार को रेड के दौरान 15 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है। एसएचओ सदर खरड़ इंस्पेक्टर योगेश कुमार, एसएचओ घडुंआ सब इंस्पेक्टर बलविंदर कौर और 70 पुलिस अधिकारी सुबह एसबीपी सिटी ड्रीम सोसायटी में रेड करने पहुंची थे। सोसाइटी में करीब 1000 फ्लैट व परिसर की तलाशी ली गई। चैकिंग के लिए जिले के एसएसपी के आर्डर थे। सोसायटी से 15 संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम ने टीम वाहन भी जब्त किए।पुलिस अभी तक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले सभी शार्प शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें पंजाब में भी अलग-अलग छापामारी कर रही है। दो दिन पहले पुलिस ने मोहाली के पूरब अपार्टमेंट में दबिश दी थी। यहां रहने वाले लोगों की वैरिफिकेशन भी की थी। ऐसे में किराये पर रहने वाले लोगों की वैरिफिकेशन न करवाने वाले 200 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता का विश्वास बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के तलाशी अभियान जारी रहेंगे।

By Admin

Translate »