
मोहाली 20 जून (Geenews Network) डेराबस्सी के गांव भांखरपुर में एक कोरियर कंपनी में हथियारों संग घुसे 4 नकाबपोश हमलावरों ने कर्मचारियों पर
दातर से हमला कर 6 लाख रुपये लूट लिए। सिर में दातर लगने से चंडीगढ़ का रहने वाला सुरजीत सिंह बुरी तरह घायल हो गया है जिसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चारों हमलावरों ने अपना मुंह ढका हुआ था । हमलावर जाते समय कर्मचारियों के मोबाइल फोन व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए हैं। हमलावर कैश के साथ एक कर्मचारी हर्ष का एक्टिवा लेकर फरार हुए हैं। डीएसपी गुरबक्शीश सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि हमलावर जो कैश से भरा सेफ साथ ले गए हैं उसमें शनिवार -रविवार का कैश था । जिसे सोमवार को जमा करवाना था।

