आरपीजी सप्लाई करने वाले निशान को मोहाली लाई पुलिस; रॉकेट दागने वालों के राज उगलवाएगी
मोहाली 22मई(Geenews Network)
मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग ऑफिस पर अटैक के मामले में पुलिस निशान सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। निशान ही वह आरोपी है, जिसने आरपीजी सप्लाई किया था। इसके बाद मोहाली में रॉकेट दागा गया। मोहाली लाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 9 दिन का पुलिस रिमांड मिल गया है। निशान को फरीदकोट पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा था। इसके बाद उसे मोहाली अटैक के मामले में अरेस्ट किया गया है।यूपीऔर हरियाणा के शूटर्स से कराया हमलापुलिस जांच को लेकर चर्चा है कि मोहाली इंटेलिजेंस विंग पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शूटर्स से अटैक कराया गया। उत्तर प्रदेश का आरोपी फैजाबाद का गुड्डू बताया जा रहा है। वहीं हरियाणा का आरोपी दीपक झज्जर का रहने वाला है। इन दोनों ने ही तीसरे आरोपी चढ़त सिंह के साथ मिलकर रॉकेट दागा था।

हमले के पीछे पाक बैठा गैंगस्टर रिंदा
पुलिस जांच के मुताबिक इस हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठा कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा है। इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह है। हालांकि इस हमले का मास्टरमाइंड कनाडा बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा है। उसी ने रिंदा के कहने पर पूरे हमले की साजिश रची। इसका मकसद पुलिस को अपनी पहुंच दिखाना था।
मोहाली ब्लास्ट फ्लैश बैक
डीजीपी वीके भावरा ने इस मामले में कहा कि तरनतारन के रहने वाले लखबीर सिंह लांडा ने यह साजिश रची। उसी ने निशान सिंह तक आरपीजी पहुंचाई। जिसे निशान ने इंटेलिजेंस पर हमला करने वालों तक पहुंचाया। इस काम में निशान के रिश्तेदार सोनू अंबरसरिया ने भी उसकी मदद की। हमलावरों को कंवर बाठ और बलजीत कौर ने पनाह दी। बलजिंदर रैंबो नाम के आरोपी ने हमलावरों को एके-47 उपलब्ध करवाई।मोहाली के वेब एस्टेट्स में रहने वाले जगदीप कंग ने हमले के लिए चढ़त सिंह के साथ मिलकर रेकी की। जगदीप कंग एक पंजाबी सिंगर का करीबी है। इसके बाद चढ़त सिंह ने 2 हमलावरों के साथ मिलकर रॉकेट दाग दिया। इसके बाद वह डेराबस्सी और दप्पड़ टोल प्लाजा से होते हुए हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश और आगे उत्तराखंड भाग गए।

