मोहाली(Geenews Network)
पटियाला जिला के नाभा ब्लाक में एक गरीब परिवार की तरफ से उनके साथ 10 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बार-बार अफसरों के पास पीडित परिवार द्वारा इंसाफ के लिए हर संभव प्रयास किया पर अभी तक इंसाफ नहीं मिला। अब उन की तरफ से मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान को इंसाफ की गुहार लगाई है।

क्या है मामला
गाँव तुंगा (नाभा) की एक विधवा परमजीत कौर और उसके परिवार के साथ दस लाख से ज्यादा की ठगी करने का सामने आया है।
आज यहाँ मोहाली प्रैस क्लब में एक प्रैस कान्फ्रेंस दौरान संबोधन करते पीडित विधवा परमजीत कौर और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मेरे बैंक खाता नाभा बैंक में है और मैं अपने खर्च किए के लिए बैंक में से 10 हजार रुपए पैसे निकलवाने जाना था। उन्होंने बताया कि चमकौर सिंह अगेती निवासी का उनके घर आना-जाना था और उस के कहने पर मैं उसे भरोसा करके खाली चैक साईन करके दे दिया। उन्होंने आगे बताया कि उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी के साथ उस के बैंक खाते में से बिना बताए 10.40 लाख रुपए निकलवा लिए। उन्होंने आगे बताया कि मुझे इस मामले का तब पता चला जब वह दोबारा दो -ढाई महीने बाद बैंक पैसे निकलवाने गए। जब गाँव के कुछ व्यक्तियों की मौजुदगी में चमकौर सिंह अगेती के पास से पैसे वापस देने की बात की गई तो उसने सब की मौजुदगी में परमजीत कौर के पुत्र सुखदेव सिंह को माँ-बहनों की गालियों निकालीं और पैसे वापस न मोड़ने की बात कही।इस उपरांत परमजीत कौर ने बताया कि जब उन्होंने डी.एस.पी. नाभा राजेश छिब्बड़ को इस धोखाधड़ी सम्बन्धित शिकायत नंः 437 एसपी.एसडी.पी, तारीख 15.9.2021 (यू.आई.डी. नंः 2138758) की तो उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला माननीय अदालत में होने के बावजूद उक्त पुलिस अधिकारी कथित तौर पर दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम एसएसपी पटियाला के समुख पेश हो कर उनसे इस मामले को सुलझाने की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि डीएसपी नाभा ने दोषियों के साथ मिलीभुगत करके 5.1.2022 को पर्चा डिसमिस करने की रिपोर्ट एसएसपी को पेश कर दी। इस परपीड़ितपरिवार ने पटियाला के एसएसपी, आईजी, डीजीपी, एडीजीपी, एडीशनल चीफ सैक्ट्री (ग्रह) के पास शिकायत डालीं। पीड़ित परिवार द्वारा डाली अपीलों की अभी तक सिर्फ जांच ही चल रही है । अब इस गरीब परिवार की तरफ से मोहाली में कान्फ्रेंस करके पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान और उच्च पुलिस अफसरों से माँग की है कि दोषियों के खिलाफ़ कार्यवाही करके हमें इंसाफ दिलाया जाये।
इस मामले की अभी जांच चल रही है। सुखदेव सिंह और उसका परिवार कई उच्च पुलिस अफसरों से भी मिला है और इस मामले की पड़ताल चल रही है। :डी.एस.पी. नाभा राजेश छिब्बड़

