5 होटल मालिकों ने रंगदारी मांगने की दी शिकायत , पकड़े गैंस्टर चार दिन के पुलिस रिमांड पर

पिछले तीन सालों से चल रहा था होटलों से मंथली के रूप मे रंगदारी वसूलने का धंधा

मोहाली 18 जुलाई (Geenews Network )- बीती रात पुलिस ने शहर के होटल मालिकों से मंथली मांगने वाले भुप्पी राणा गैंग के एक्टिव 3 गेंगस्टरों को पकडऩे मे कामयाबी हासिल की है। इसी दौरान पुलिस और गेंगस्टरों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें पुलिस मुलाजिम राहुल व गैंगस्टर रणबीर राणा घायल हुए थे। राहुल का ढकौली स्थित अस्पताल और रणबीर का जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में आपरेशन चल रहा है। पुलिस मुख्य अपराधी अंकित राणा को पकडऩे के लिए हरियाणा के चार अलग अलग शहरों में छापेमारी कर रही है। फिलहाल अंकित राणा फरार चल रहा है। पुलिस ने देर शाम पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेशकर 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पिछले तीन सालों से ले रहे थे मंथली नाम ना छापने कि शर्त पर एक होटल मालिक ने बताया कि अंकित राणा पिछले तीन सालों से उनसे रंगदारी के रूप में मंथली ले रहा है और जीरकपुर के बहुत सारे होटलों से रंगदारी लेते है । यदि कोई बोलता है तो उसके होटल में तोडफ़ोड़ कर दी जाती है या फिर उसे जान से मारने कि धमकी दी जाती है। जिसके डर से उन्हें पैसे दे रहे थे और पुलिस भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके इलावा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शहर के एक नामी बिल्डर को भी लॉरेंस गैंग द्वारा लाखों रूपये कि फिरौती कि मांग कि गई है। 5 होटल मालिकों ने दी शिकायतपुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात हुई कार्रवाई के बाद होटल मालिकों के मन से थोड़ा डर दूर हुआ है और 5 होटल मालिकों ने पुलिस को भुप्पी राणा गैंग के अंकित राणा और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दे दी है। होटल मालिकों का कहना है कि यदि कोई अंकित राणा को रंगदारी नहीं देता था तो वह लोग हरियाणा के गैंगस्टर गौरव के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात करवा देते थे और भुप्पी राणा का डर दिखा कर उनसे पैसे बटोर रहे थे। अभी होटल मालिकों ने पुलिस पर भरोसा कर शिकायत तो दे दी है लेकिन उन्हें कहीं न कहीं यह डर सता रहा है कि अंकित राणा या भूपी राणा गैंग का कोई गैंगस्टर उनको नुकसान न पहुंचा दे। यही कारण है कि बीती रात हुई कार्रवाई में शिकायतकर्ता का नाम जनतक नहीं किया जा रहा है।हरियाणा के चार शहरों में कि जा रही रेड पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार इनपुट के आधार पर हरियाणा के पंचकुला जिले के बरवाला में दो जगह अंबाला और करुक्षेत्र में दो अलग अलग जगह छापेमारी कि गई है और इसके इलवा हरियाणा, हिमाचल दिल्ली और पंजाब में रेड की जा रही है।

By Admin

Translate »