पम्मा के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं 7 मामले, पुलिस ने 6 दिन का पुलिस रिमांड किया हासिल
गैंगस्टर जगरूप उर्फ रूपा व मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू का साथी है परमदलीप सिंह पम्मा

मोहाली 18 जुलाई (Geenews Network) -मोहाली सीआइए पुलिस ने गन प्वाइंट पर लांडरा से सुनियारे (प्रवीन ज्वैलर्स) से ज्वैलरी लूटने के मामले में हिस्ट्री शीटर परमदलीप सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपित जिला तरनतारन का रहने वाला है और गैंगस्टर जगरूप सिंह उर्फ रूपा व मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू का साथी है। आरोपित पम्मा से 20 लाख रूपये की कीमत के सोने चांदी के गहने व 2 कारें बरामद की है।

आरोपित को 11 जून को एफआइआर नंबर -278 में आइपीसी की धारा 379बी व आम्र्स एक्ट के तहत नामजद कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हिस्ट्री शीटर है पम्मा आरोपित परमदलीप सिंह उर्फ पम्मा पहले ही कत्ल केस में आरोपित है। वह वर्ष 2015 में जमानत पर बाहर आया था । पम्मा ने जेल के बाहर आने के बाद लूटपाट, सुपारी किलिंग की वारदाताअें को अंजाम देना शूरू कर दिया था।

आरोपित पम्मा के खिलाफ पंजाब के तरनतारन व अमृतसर दिहाती में कत्ल, लूटपाट, स्नैचिंग, आम्र्स एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2012 में उस पर कत्ल का मामला दर्ज हुआ था। आरोपित से 350 ग्राम सोने के गहने, 2 किलो 200 ग्राम चांदी के गहने, 32 बोर पिस्टल व 5 रोंद, एक वरना कार जो उसने अमृतसर से छीनी थी व एक आई-20 कार जो वारदात के दौरान इस्तेमाल की थी बरामद की है। यह था मामला और यह आरोपित पहले हो चुके हैं गिरफ्तार लांडरां से प्रवीन ज्वैलर्स से 11 जून को आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में हमलावरों ने हवाई फायर भी किए थे। पुसिल ने इस मामले में 26 जून को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों से 380 ग्राम सोना, 4 किलो 500 ग्राम चांदी, 1 लाख रुपये कैश, एक 32 बोर रिवाल्वर सहित 5 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 34 वर्षीय हरदीप सिंह उर्फ ग्रेवाल निवासी गांव शेरपुर जिला संगरूर, 22 वर्षीय नूरजीत सिंह उर्फ नूर व 22 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ हैप्पी दोनों निवासी गांव भाई रूपा थाना रामपुरा फूल जिला बठिंडा के रूप में हुई थी। आरोपित हरदीप सिंह उर्फ ग्रेवाल इन दिनों खरड़ में सब फ्लाई सोसायटी में दूसरी मंजिल पर किराये के फ्लैट नंबर 203 में रह रहा था।

