बाजार में खरीदारी करने आए भाई -बहन का पीछा करता आ रहा था बहन का पति

कुराली 18 जुलाई (Geenews Network) – शहर कुराली के अंदर सोमवालर को एक युवक का किरच मारकर बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। युवक को मौत के घाट उतारने वाला उसका जीजा बताया जा रहा है। जिसके साथ उसकी बहन का झगड़ा चलता बताया जा रहा है। इस संबंधी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। आरोपित की पहचान सिमरनजीत सिंह (34) निवासी गांव पपराली के रूप में हुई है जोकि फरार बताया जा रहा है। पुलिस के कहने अनुसार वह अपनी कार में रोपड़ की तरफ फरार हुआ जिसकी तलाश जारी है। वहीं, मृतक की पहचान चरनप्रीत सिंह (22) निवासी सिंबल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित सिमरनजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव रतनगढ़ सिंबल का नौजवान चरनप्रीत सिंह अपनी बहन नरिंदर कौर के साथ शहर में खरीदारी करने के लिए आया था। इसी दौरान जब वे दोनों शहर के सिविल अस्पताल के सामने दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए रूके तो उसके जीजा सिमरनजीत सिंह ने तेजधार हथियार (किरच) के साथ चरनप्रीत सिंह पर कई वार किए। जिस कारण वह वहीं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

चरनप्रीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि हमलावर कार में सवार होकर आया था जो मोटर साइकिल पर खरीदारी करने आए बहन-भाई का पहले से ही पीछा करते आ रहा था।मृतक के साथ खरीदारी करने के लिए आई उसकी बहन नरिंदर कौर ने बताया कि हमला करने वाला कोई ओर नही बल्कि उसका पति सिमरनजीत सिंह है। जिसका उसके परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है और वह सुसराल छोड कर अपने मायके परिवार में आकर रह रही है। नरिंदर कौर ने बताया कि उसके पति ने उसको कुछ समय पहले धमकी भी दी थी कि वह उसके भाई को मार देगा। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय सिटी एसएचओ सुखदीप कौर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी एकत्र की है।

