मोहाली 26 अप्रैल (Geenews Network) – मोहाली पुलिस ने फेज- 5 स्थित होटल जेडी रेजीडेंसी के मालिक दिनेश कुमार अरोड़ा को मिस पंजाबन रोड शो के दौरान दर्ज हुई एफआइआर में देर रात मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मिस पंजाबन ब्यूटी प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि शो में उन्हें उनके सहगियों द्वारा तंग परेशान किया जा रहा था। इससे पहले 6 अप्रैल को मोहाली पुलिस ने पीटीसी चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर रबिंदर नारायण को गिरफ्तार किया था। आरोप थे कि मिस पंजाबन शो के दौरान उन्हें जबरन कैद किया गया। उनसे उनकी मर्जी के विरुद्ध काम करने के लिए मजबूर किया गया। उनसे लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई। इस आरोप में पीटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। दिनेश अरोड़ा को रबिंदर नारायण, नैंसी घुम्मन, निहारिका जैन असिस्टेंट डायरेक्टर मिस पीटीसी पंजाबन शो 2022- 23 व उनके क्रू मेंबर के खिलाफ एफआईआर में नामजद किया गया था। दिनेश अरोड़ा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान भी बताए जा रहे हैं। 15 मार्च को एक याचिका ज्ञान सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की थी, कि उसकी लड़की मिस पीटीसी पंजाबी शो में हिस्सा ले रही है और उसे गैरकानूनी काम के लिए दबाव डाला जा रहा है। उसे काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि उसने अधिकारियों की मनमर्जी के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। याचिका में यह भी बताया गया था कि उसकी बेटी को ना तो खाना दिया जा रहा है और ना ही सहूलियतें दी जा रही है। ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी लड़की को रिहा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। अदालत ने उक्त याचिका पर 15 मार्च को वारंट अफसर नियुक्त किया था। वारंट अफसर ने मौके पर जाकर जांच करने उपरांत अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दायर की थी। इस मामले में मोहाली पुलिस की वूमेन सेल ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि अधिकारी पार्टिसिपेट करने वाली लड़कियों से नशा तस्करी का काम करवाते हैं और उनसे देह व्यापार का भी धंधा करवाया जाता है

By Admin

Translate »