
मोहाली16 जून (Geenews Network) – नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या मामले में उसके परिवार ने कल्याणी के साथ उसके परिवार पर भी कत्ल में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। प्रैसवार्ता में सिप्पी सिद्धू की मां दीपिंदर कौर सिद्धू ने कहा कि उनके परिवार को इंसाफ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सिप्पी सिद्धू के भाई व मां ने आरोप लगाया कि सिप्पी के कत्ल में सिर्फ कल्याणी ही नहीं उसका परिवार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही ला मिनिस्टर से मिलेगा।

सिप्पी सिद्धू की मां दीपिंदर कौर सिद्धू और उसके भाई जिप्पी सिद्धू ने कहा कि सिप्पी को कल्याणी की किसी और के साथ तस्वीरें देख ली थी। जिस कारण सिप्पी की मां दीपिंदर कौर सिद्धू ने कल्याणी से सिप्पी की शादी को लेकर इंकार कर दिया था। जिससे कल्याणी का परिवार काफी नाराज था और पूरे परिवार ने प्लानिंग के तहत कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। दीपिंदर कौर सिद्धू ने कहा कि 18 सितंबर 2015 को सिप्पी कनाडा से वापस आया था। उसके तुरंत बाद कल्याणी उनके घर पहुंची जहां दो ढाई घंटे कल्याणी ने उससे बातचीत के बाद उसे बाहर चलने की बात कही थी। 19 सितंबर को सिप्पी घर नहीं आया था। उस दिन वह कल्याणी के साथ था। 20 सितंबर को सिप्पी के फोन पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के फोन आए थे। 20 सितंबर की रात सेक्टर-27 के नेचरहुड पार्क में सिप्पी की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

