ग़ैर-कानूनी माइनिंग का आरोप

फाइल फोटो जोगिंदर पाल

चंडीगढ़, 17 जून (Geenews Network): शुक्रवार को भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिन्द्र पाल को ग़ैर-कानूनी माइनिंग में शामिल पाये जाने के बाद गिरफ्तार किया है। पठानकोट पुलिस ने विधायक को नाजायज माइनिंग करने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. पठानकोट अरुण सैनी ने बताया कि 8जून, 2022 को एक भरोसेयोग टैलिफ़ोन पर मिली सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों को गाँव माईरा कलाँ के नज़दीक एक क्रशर वाली जगह पर भेजा गया, जहाँ कुछ व्यक्ति पोकलेन जेसीबी के द्वारा ग़ैर-कानूनी माइनिंग करते पाये गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने मौके से पोकलेन जे. सी. बी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया है, जबकि पोकलेन ड्राइवर जिसकी पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है और क्रशर का नुमायंदा जिसकी पहचान प्रकाश के तौर पर हुई है, मौके से फऱार हो गए। बरामद की हुई पोकलेन जेसीबी तारागड़ के गाँव कीड़ी खुर्द के कृष्णा वाश्ड स्टोन क्रशर के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। इसके उपरांत पुलिस की तरफ से एफआईआर नंबर 49 तारीख़ 08/06/2022 को खनन और खनिज ( विकास और रैगूलेशन) एक्ट की धारा 21 (1) के अंतर्गत पठानकोट के तारागड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई थी। एस.एस.पी. ने आगे बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि कृष्णा वाश्ड स्टोन क्रशर में पूर्व विधायक जोगिन्द्र पाल की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विधानसभा चुनाव में सवाल पूछने पर युवक को मारा था थप्पड़

2017 से 2022 तक विधानसभा हलका भोआ से कांग्रेस के विधायक रहे   जोगिंदर पाल । इस साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आप प्रत्याशी लाल चंद कटारुचक्क से हार गए थे। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान एक कार्यक्रम में युवक द्वारा जोगिंदर पाल से हलके में करवाए गए विकास कार्यों के बारे पूछने पर जोगिंदर पाल ने उसको थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

By Admin

Translate »