25 से ज्यादा बुरी तरह झुलसे
चंडीगढ़, 18 मई, (Geenews network):हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर नूह के तावडू में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई. इस हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए, जबकि 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए।बस में सवार पीड़ितो ने बताया कि बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर कर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थे।जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थीं। चलती बस में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने की कोशिश की।किसी तरह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल लिया गया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
