मोहाली 22 मई (Geenews network)
पुलिस चौंकी मजात की सीमा में आते गांव मछली कलां में एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस सबंधी जानकारी देते हुये चौंकी इंचार्ज एसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिये बयानों में जसवंत सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी गांव मछली कलां ने बताया कि आज दोपहर को वह गांव टोडर माजरा से आती सडक़ पर नदी वाले रैंप पर अपने पड़ोसी के साथ पैदल जा रहा था और उनसे आगे उसके छोटे भाई रमनदीप सिंह का लडक़ा रणबीर सिंह (7) अपने नये साईकल पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान आगे से मिट्टी से ओवरलोड भरी एक ट्रैक्टर ट्राली बड़ी तेज रफतार से आ रही थी जिसे देख कर रणबीर साईकल से उतर कर एक ओर खड़ा हो गयाा परंतु ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को बड़ी तेज रफतार और लापरवाही से चलाते हुये रणबीर को कुचल दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जसवंत सिंह के बयानों पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है।
