स्कार्पियो गाड़ी में सवार था पम्मा, दोस्त से मिलकर लौट रहा था घर, रास्ते में टैक्सी गाड़ी से टकराई कार

10 जून को कब्बड़ी टूर्नामेंट के लिए कनाडा जाना था, परिवार में 3 साल का बेटा व 8 साल की है बेटी

मोहाली 30 मई (Geenews Network) बुधवार देर रात सेक्टर-79/80 की लाइट प्वाइंट पर एक इंटरनेशनल कब्बड़ी प्लेयर पम्मा सोहाना की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पम्मा मोहाली के गांव सोहाना का रहने वाला था और रात को अपने दोस्त को गांव मौली वैदवान मिलने गया था। वापिस आते समय एक ट्रैक्सी गाड़ी एमेज से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पम्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एमेज टैक्सी चालक बूरी तरह से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टैक्सी गाड़ी अनिल कुमार की बताई जा रही है। सोहाना पुलिस ने इस मामले में दोनों क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसा बुधवार रात करीब सवा 11 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है। पम्मा सोहाना इंटरनेशनल कब्बड़ी प्लेयर है और वह बुधवार शाम को मौली बैदवान अपने दोस्त से मिलने गया था। रात करीब सवा 11 बजे वह अपनी सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में वापिस घर सोहाना लौट रहा था। गाड़ी में तेज आवाज में गाने चल रहे थे और जब वह सेक्टर-79/80 के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही टैक्सी गाड़ी ने ड्राइवर साइड से उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कार्पियो गाड़ी के एयरबैग तो खुले लेकिन पम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पम्मा ड्राइवर साइड की खिडकी पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं उससे 50 मीटर दूर डिवाइडर पर टैक्सी गाड़ी बूरी तरस से क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। लोगों ने जब गाड़ी को देखा तो उसके सवार चालक की सांसे चल रही थी। लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला और निजी अस्प्ताल में भर्ती करवाया। वीरवार को सिविल अस्प्ताल में पम्मा के शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम उसका संस्कार कर दिया गया।

10 जून को जाना था कनाडा

पम्मा कब्बड़ी का इंटरनेशनल प्लेयर था। वह तीन भाई है और पम्मा दूसरे नंबर पर आता था। पम्मा ने 10 जून को कनाडा में टूर्नामेंट खेलने जाना था। इन दिनों वह अपनी एकेडमी में जोर शोर से अभ्यास कर रहा था। उसे कब्बड़ी खेल का सबसे बेहतरीन जाफी खिलाड़ी माना जाता था। इससे पहले भी कई इंटरनेशनल कब्बड़ी टूर्नामेंट के लिए विदेश जा चुका है। उसके पिता प्यारा सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे । उन्हीं का सपना था कि पम्मा कब्बड़ी प्लेयर बने। पम्मा शादीशुदा था और उसका 3 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है।

विधायक बोले यादगारी स्मारक बनाया जाएगा

इंटरनेशनल कब्बड़ी प्लेयर पम्मा सोहाना की मौत के बाद मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि शहर ने एक होनहार हीरा खोया है। उन्होंने कहा कि पम्मा की याद में शहर में एक यादगारी स्मारक बनाया जाएगा। वहीं, पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार को ऐसे महान प्लेयर के परिवसार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए क्योंकि उसके बच्चे बहुत छोटे हैं या फिर परिवार से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

By Admin

Translate »