शादी में साथ डांस करता दिखा था अनमोल

मोहाली 28 अप्रैल (Geenews Network) – पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस के भाई की वीडियो वायरल होने के बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) एक्शन में है। AGTF ने सिंगर करण औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मोहाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि 16 अप्रैल को पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान की यूएसए में शादी में गाते हुए की वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो में लॉरेंस का भाई अनमोल नाचते हुए दिखा था। विदेश मंत्रालय ने सितंबर 2022 में बयान जारी किया था कि अनमोल को कीनिया में डिटेन किया गया है, लेकिन अप्रैल में उसकी वीडियो सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय को भी इस पर सफाई देनी पड़ी थी।अनमोल के बारे में करेगी पूछताछ मिली जानकारी के अनुसार शारपी को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। शारपी सिंगर करण औजला का खास है। करण औजला के साथ-साथ दिखने के अलावा उसका नाम कबड्डी कार्यक्रम आयोजित करवाने में भी आता है। फिलहाल AGTF उससे अनमोल के बारे में पूछताछ करना चाहती है।

खुफिया एजेंसियों पर उठे थे सवाल

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस के साथ-साथ अनमोल का नाम भी सामने आया था। लॉरेंस ने उसे नेपाल के रास्ते फेक पासपोर्ट के साथ विदेश भिजवा दिया था, लेकिन हैरानी की बात है कि सितंबर 2022 में उसके डिटेन किए जाने की जानकारी के बाद ना ही पंजाब सरकार और ना ही राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों ने अनमोल की सुध ली।वह अमेरिका में खुला घूम रहा था और विदेश मंत्रालय को यह भी पता नहीं था कि अमेरिकी सरकार ने उसकी डिटेंशन खत्म कर उसे खुला छोड़ दिया है।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल अनमोल अमेरिका में दिखा है। अनमोल मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस का भाई है। वह पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में पहुंचा हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सरकार की एक और बात झूठी निकली। ऐसा लगता है कि सब मिले हुए हैं।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल अनमोल अमेरिका में दिखा है। अनमोल मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस का भाई है। वह पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में पहुंचा हुआ था। सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उन्होंने एक रिपोर्ट में अनमोल के दिल्ली पुलिस द्वारा डिटेन करने की बात पढ़ी थी। लेकिन यह बात भी झूठी निकली। उन्हें सरकार पर तरस आ रहा है। सरकार शायद मूसेवाला के दबाव में आकर बोल देती है। पहले गोल्डी बराड़ के अमेरिका में डिटेन होने की बात झूठी निकली। उन्हें विधानसभा के बाहर मिलने का वादा करके सरकार मुकर गई। लॉरेंस का इंटरव्यू कहां हुआ, आज तक सरकार पता नहीं लगवा पाई है।गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में आयोजित कार्यक्रम की वीडियो में अनमोल भी स्टेज पर नजर आ रहा है। वह सेल्फी भी लेता नजर आ रहा है। यह वीडियो बीते 16 अप्रैल की बताई जा रही है। अनमोल के इन सिंगर्स के साथ नजर आना इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि मूसेवाला के कत्ल मामले में लगातार कुछ पंजाबी सिंगरों पर सवाल उठ रहे हैं। सेवाला के माता-पिता भी लगातार ये बात कहते रहे हैं कि उनके बेटे के कत्ल की साजिश में म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं।अनमोल ने गोल्डी बराड़ संग हत्याकांड को अंजाम दिया पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश तिहाड़ जेल में बैठकर लॉरेंस ने रची थी। इसके बाद उसके भाई अनमोल और भांजे सचिन ने कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने मूसेवाला की रेकी कराई। फिर शूटर्स और उनके लिए हथियारों का इंतजाम किया।लॉरेंस ने कत्ल से पहले भारत से बाहर भेजा लॉरेंस की कोशिश थी कि सचिन और अनमोल मूसेवाला का कत्ल करवाएं, लेकिन उसके बाद इस केस में उनका नाम न आए या फिर पुलिस उन्हें अरेस्ट न करे। भाई को बचाने के लिए लॉरेंस ने मूसेवाला का कत्ल करवाने से पहले भाई अनमोल और भांजे सचिन के फेक पासपोर्ट बनवाए और उन्हें बाहर भेज दिया। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला की हत्या कर दी गई।कीनिया से होते हुए अमेरिका पहुंचा अनमोललॉरेंस ने भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को एक साथ हत्या से पहले ही नकली पासपोर्ट पर विदेश भिजवा दिया था। थापन और सचिन पहले नेपाल गए थे। वहां से भागे सचिन थापन को तो पुलिस ने अजरबैजान में पकड़ लिया, लेकिन अनमोल दुबई से कीनिया, कीनिया से दुबई और अब अमेरिका पहुंच चुका है।करण औजला की सफाई की 4 बड़ी बातें1. कॉमन फ्रेंड ने बुलाया था सोशल मीडिया पर विरोध होने पर सिंगर करण औजला ने इस पर सफाई भी दी है। करण औजला ने कहा- मुझे नहीं लगा कि मुझे इसकी जरूरत है, लेकिन इतने सारे पोस्ट और संदेशों को देखने के बाद मैं रविवार को बेकर्सफील्ड CA में कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट करना चाहता हूं। एक कलाकार के रूप में मुझे और भाई शैरी मान को हमारे कॉमन फ्रेंड के अनुरोध पर एक रिसेप्शन शो में परफॉर्म करने के लिए बुक किया गया था।2. हमें नहीं पता, शादी में कौन शामिल हो रहा कलाकार के रूप में, हमें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि हमारे द्वारा बुक किए गए शादी के शो में कौन शामिल हो रहा है या किसे आमंत्रित किया जा रहा है। इसलिए मैं शादी के शो करना पसंद नहीं करता। मेरे ध्यान में लाया गया है कि मेरे व भाई शैरी के परफार्म करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति पीछे था। जब तक मैंने इन पोस्ट और संदेशों को नहीं देखा तब तक मुझे नहीं पता था कि वह कौन हो सकता है।3. मैं हर व्यक्ति को नोटिस नहीं करता, शो पर ध्यान देता हूं एक कलाकार के रूप में मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करता हूं और शो छोड़ देता हूं। मैं हर व्यक्ति को नोटिस नहीं करता क्योंकि आसपास बहुत से लोग हैं। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि कई कैमरे और फोन लगातार रिकॉर्डिंग कर रहे थे और आमतौर पर मैं जहां हूं, वहीं होता हूं। मैं कभी भी जानबूझकर इसमें शामिल नहीं होता या खुद को इस तरह की किसी भी चीज़ से नहीं जोड़ता ।4. मुझे इन चीजों में शामिल न करेंमुझे इन चीजों में शामिल न करें। एक कलाकार के रूप में आप पहले से ही कई चीजों से गुजर रहे हैं जैसा कि आप सभी अब जानते हैं। यह एक विनम्र अनुरोध होगा कि स्थिति को और जटिल न करें। आशा है कि इससे मामला स्पष्ट हो गया होगा।

करण औजला की सोशल मीडिया पोस्ट…I didn’t think I needed to but after seeing so many posts and messages I just want to clarify about an event on Sunday in Bakersfield, CA. As an artists myself and sharry maan bai were booked to perform for a reception show as requested by our common friend. As an artist, we are not aware who is attending Or invited to the wedding shows we are booked for, hence why I prefer not to do many wedding shows at all. It has been brought to my attention that a questionable individual was in the background of videos of me and sharry bai performing. I was not aware of whom that may be until I saw these posts and messages. As an artist I focus on my performance and leave the shows, I do not notice each and every person as there are many people around. I would also like to state, there were many cameras and phones constantly recording, and usually are where I am. I would never knowingly attend or associate myself with anything as such. Please, as a humble request, don’t involve me in these things. As an artist you are already going through many things as you all know now, and it would be a humble request not to complicate things more. Hope this clarifies the matter.Yours truly, Karan

By Admin

Translate »