आरोपियों ने गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख को फोन कर मांगी थी फिरौती, गोला-बारूद और गाड़ियां बरामद, रंगदारी न देने वालों पर की गई थी फायरिंग

मोहाली 1 जुलाई (Geenews Network)चंडीगढ़ निवासी और झामपुर में अपना स्टोर चलाने वाले वदुकानदार रोहित द्वारा फिरौती की रकम न देने पर उसके पैर में गोली मारने के आरोपी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान पंचकूला चंडी मंदिर निवासी मनदीप सिंह उर्फ मनदीप राणा, रायपुर रानी के दीपक कुमार उर्फ दीपू , घरौंदा करनाल के प्रवीन कुमार, बरवाला के मनीष सैनी उर्फ मनी, मोहाली स्थित नयाग्राम के निखिल कुमार, रायपुर रानी निवासी दीक्षांत और दिक्षु और चंडीगढ़ स्थित दद्दू माजरा कॉलोनी के रहने वाले रोहित के तौर पर हुई है जिसके अलावा पुलिस ने इस केस में मौजूदा समय में कनाडा निवासी प्रिंस चौहान जो कि मूल रूप से रोपड़ का रहने वाला है कनाडा निवासी संदीप उर्फ काला राणा जो कि मूल रूप से चंडीमंदिर पंचकूला का रहने वाला है और अंबाला निवासी दिलबर को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से .32 बोर की 2 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 1 होंडा सिटी कार और 1 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।कनाडा में बैठे प्रिंस चौहान और संदीप उर्फ काला राणा के इशारे पर काम करता है गिरोह :मामले बारे जानकारी देते हुए एस.एस.पी. डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि बीती 8 जून की रात को रोहित झामपुर स्थित अपने स्टोर पर था इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी एक गोली उसके पैर में लगी थी जिसके परिणाम स्वरुप वह घायल हो गया था पुलिस ने रोहित के बयान दर्ज किए तो पाया कि रोहित को पहले व्हाट्सएप काल कर उससे फिरौती की मांग की गई थी और फिरौती की रकम न देने के एवज में ही उस पर यह हमला किया था और हमलावर उसे गोली मारने के बाद उसे यह धमकी देकर गए थे कि देखा हमे फिरौती की रकम नहीं देगा तो उसका परिणाम तुझे इस तरह से भुगतना होगा। रोहित की शिकायत पर बालेंगी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कातिलाना हमला करने और अन्य बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। कई टीमें लगाई गई थी कि केस जांच के लिए :एस.एस.पी. ने बताया कि फिरौती की मांग करने और इस तरह से गोली मारकर कातिलाना हमला करने के संगीन मामले की जांच करने के लिए बलौंगी थाना प्रभारी की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई थी जिसकी सुपर विजन मनप्रीत सिंह एस.पी. (देहाती) डी.एस.पी. रुपिंदर कौर सोही खरड़ (1) द्वारा की जा रही थी जबकि एक अन्य टीम एस.पी. इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़, डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन गुलशेर सिंह संधू और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर इंचार्ज शिव कुमार की अगुवाई में काम कर रही थी सभी पुलिस टीमों ने संयुक्त प्रयास कर सबसे पहले आरोपियों का सुराग लगाया इसके बाद पुलिस ने 25 जून से लेकर 7 जुलाई तक के समय में एक-एक कर उक्त सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से असला व वाहन बरामद किया है।

पंचकूला के क्लब ओनर को भी दे चुके हैं धमकी कर चुके हैं क्लब के बाहर फायरिंग : एस.एस.पी. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने है कि आरोपियों ने पंचकूला में एक निजी क्लब के संचालक को भी फिरौती की धमकी दी थी और फिरौती ना देने पर उसके क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसके विषय में सेक्टर 5 थाना पुलिस पंचकूला द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना :एस.एस.पी. ने बताया कि इस गिरोह के उक्त 7 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब एरिया में होने वाले कहीं वारदातों का खुलासा होने की संभावना है जिसके आधार पर ही पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई हम मामलों की कड़ी खुल सकती है।

By Admin

Translate »