खुली पोल, तीनों दोस्तो का 3 दिन का पुलिस रिमांड
मोहाली 18 जनवरी ( Geenews Network)प्रोपर्टी डीलर ने अपने ही दोस्तों से खुद को जानबूझ कर गैंगस्टर लॉरेंस बिरश्नोई के नाम से फिरौती भरा काॅल करवाया। इतना ही नहीं इस कॉल पर 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई। यह सब करने के बाद पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। लेकिन पुलिस जांच में सब साफ हो गया। जांच में सामने आया कि प्रापर्टी डीलर ने खुद को अपने ही दोस्तो से फिरौती के लिए फोन करवाया था। जिसके बाद सोहाना थाना पुलिस ने प्रापर्टी डीलर विक्रम राणा तथा उसके दो दोस्त जिन्होंने कॉल किया था नितीन और अमृत को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
आर्म्स लाइसेंस का दायरा अन्य राज्यो तक बढ़ाना चाहता था आरोपी प्रॉपर्टी डीलर :
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रोपर्टी डीलर के पास एक लाइसेंसी पिस्टल है जिसका लाइसेंस केवल पंजाब का बना हुआ है। कानूनी तौर पर वो अपनी उस पिस्टल को लेकर किसी अन्य स्टेट में ट्रेवल नहीं कर सकता है। लेकिन वो अपना आर्म्स लाइसेंस इंटरस्टेट में तबदील करवाना चाहता था। इसके लिए उसे एक मजबूत वजह चाहिए थी कि ताकि वो यह दिखा सके कि उसे हर समय हथियार की जरूरत है। इसलिए उसने यह ड्रामा रचा ताकि वो पुलिस और प्रशासन को दिखा सके कि उससे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा 50 लाख की फिरौती मांगी गई है। पैसे ना देने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी दी है।
