रंजिश के चलते जीजा के भाई ने इटली से दी थी सुपारी

मोहाली 17 जनवरी (Geenews Network) खरड़ के रहने वाले कमेश कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले की गुत्थी को सुलझाते जाते हुए सी.आई.ए. ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान होशियारपुर के मुकेरिया निवासी रंजीत सिंह उर्फ जीता फौजी (46), मनजीत सिंह उर्फ बिल्ला (34) और नवीन कुमार शर्मा (34) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की रिवाल्वर, 2 जिंदा कारतूस और एक पोलो कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आए हैं कि इस वारदात को परिवारिक रंजिश के चलते ही कमेश कुमार के जीजा के भाई ने इटली से ही अपने दोस्त रंजीत सिंह को पैसों की पेशकश करते हुए अंजाम देने की सुपारी दी थी।

हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी

जिसके चलते ही रंजीत ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि बीती 7 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे खरड़ स्थित अवध रेस्टोरेंट के बाहर कार में बैठे हुए कमेश कुमार पर एक अन्य कार में आए तीन युवकों ने गोली चलाई थी यह गोली कमेश को लगी थी और इस गोली के लगने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के इस मामले में हत्या की धारा को जोड़ दिया था केस की संगीनता को देखते हुए इस केस की जांच एस.पी. इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ और डी.एस.पी. गुरशेर सिंह की सुपर विजन में सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर शिवकुमार कर रहे थे। वारदात के विषय में जानकारियां जुटाते हुए सी.आई.ए. ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। रंजिश के चलते जीजा के भाई ने करवाई थी कमेश की हत्या :जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ने बताया कि कमेश कुमार की बहन निशा इटली में रहती है जिसका अपने पति हरजिंदर के साथ झगड़ा चलता रहता है हरजिंदर का भाई हरविंदर भी इटली में रहता है हरविंदर ने इटली से होशियारपुर निवासी रंजीत सिंह जो कि उसका दोस्त है को संपर्क साध कर बताया कि कि उसकी भाभी ने उनका इटली में जीना हराम कर रखा है उसकी भाभी ने उनके खिलाफ कई शिकायतें देकर इटली पुलिस के पास उनके खिलाफ कई मामले दर्ज करवाए हैं जिसके चलते उनका जीना ही दुश्वार हो रखा है हरविंदर ने रंजीत को यह कहा था कि यह सब वह अपने भाई कमेश कुमार के कहने पर करती है। वही उससे यह सब करवाता है !

हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एस एस पी मोहाली डाक्टर संदीप गर्ग

हरविंदर ने रंजीत को कहा था कि अगर वह कमेश कुमार का कांटा निकाल दे तो वह उसके परिवार के किसी भी सदस्य को इटली में सेटल करने में उसकी मदद करेगा और अगर उसे इस काम के लिए 20 से 30 लाख खर्च भी करने पड़ते हैं तो वह उसे देगा बस इसी पेशकश के बाद रंजीत ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देते हुए कमेश कुमार को मौत के घाट उतार दिया था।

By Admin

Translate »