पकड़े गए आरोपियों से 80 लाख का चोरी किया हुआ सामान हुआ बरामद
मोहाली 27 अक्टुबर (Geenews Network)बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को मोहाली पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों में आई फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की और उसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर काबू किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 80 लाख का चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ है जबकि चार चोरी के केस सुलझ गए हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन चार मामलों के अलावा अन्य भी कई मामले सुलझने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि इस गैंग के दो सदस्य ऐसे हैं जो कि घुम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे जबकि तीन मैंबर ऐसे हैं जिन्हें यह सामान बेचा जाता था और वो फिर आगे उस सामान को खपत करते थे।

यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
-श्याम मंडल निवासी जिला दरबंगा बिहार-अमित कुमार दुबे निवासी जिला गोपालगंज बिहार-संतोष कुमार निवासी जिला दरबंगा बिहार (चोरी का सामान खरीदने वाले)-लल्न प्रसाद निवासी जिला दरबंगा बिहार (चोरी का सामान खरीदने वाले)-अजय माहीपाल निवासी जिला दरबंगा बिहार (चोरी का सामान खरीदने वाले)
यह सामान किया बरामद
-767.73 ग्राम सोना (करीब 76 तोले)-661 ग्राम चांदी के गहने-11 लाख रुपये कैश-6000 अमेरिकन डॉलर-एक रिवाल्वर सहित 4 जिंदा कारतूस-3 घड़ियां-बजाज सिटी-100 मोटर साइकिल-लोहे की रॉड-एक पेचकस, एक प्लास-काले रंग का पिठ्ठू बैग-एक छोटा तिराजू, लोहे के बट्टे
आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं यह मामले
-एफआईआर नंबर-104, 06 सितंबर 2019 आईपीसी 457,380,411थाना बलौंगी-एफआईआर नंबर-240, 22 नंवबर 2019, आईपीसी पुलिस स्टेशन सेक्टर-36, चंडीगढ़-एफआईआर नंबर-178, 17अगस्त 2019, आईपीसी 457,380 पुलिस स्टेशन फेज-1, मोहाली-एफआईआर नंबर-147, 27 अक्तूबर 2015, आईपीसी 379, 457, 380, 411, 454, 473 थाना सदर खरड़ मोहाली-एफआईआर नंबर-187 11 अक्तूबर 2015, आईपीसी 457, 380 थाना मटौर मोहाली-एफआईआर नंबर-49, 18 मार्च 2018, आईपीसी 457, 380, 392, 394, 411 थाना मटौर-एफआईआर नंबर-263, 09 दिसंबर 2021, आईपीसी 457, 380, 506, 120बी थाना मटौर-एफआईआर नंबर-25, 25 फरवरी 2022, आईपीसी 457, 380 थाना मटौर-एफआईआर नंबर-91, 20 अगस्त 2022, अाईपीसी 457, 380, 120बी, और 25,54,59 आर्म्स एक्ट थाना मटौर
