-विदेश स्पेन बैठे बंबीहा ग्रुप के सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के थे करीबी साथी

मोहाली मोहाली 16 अक्तूबर (Geenews Network) – सीआइए स्टाफ पुलिस ने बंबीहा ग्रुप के विदेश स्पेन में बैठे सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी तीन शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जैंटा निवासी गांव नंगलगडिय़ा कुराली जिला मोहाली व गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव बहिडाली जिला रोपड़ व गौतम कुमार निवासी सब्जी मंडी कुराली मोहाली के रुप में हुई है। गुरजंट सिंह के खिलाफ थाना सदर खरड़ में मामला दर्ज किया गया है जबकि आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी व गौतम कुमार के खिलाफ सदर कुराली थाने में मामला दर्ज है। आरोपित गुरजंट सिंह उर्फ जैंटा हिस्ट्री शीटर है उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गुरजंट सिंह उर्फ जैंटा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी जोकि स्पेन में बैठा है और बंबीहा ग्रुप का सरगना है के कहने पर घडुंआ यूनिवर्सिटी के सामने से ब्रेजा गाड़ी छीनी थी। पुलिस ने इस मामले में आइपीसी की धारा 379बी के तहत मालमा दर्ज किया था। इसके अलावा 28 जुलाई को पुलिस ने जैंटा के साथियों को ब्रेजा गाड़ी व 7 पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था लेकिन जैंटा उस में भगौड़ा चल रहा था। वहीं, 29 अगस्त को गुरजंट सिंह ने अपने एक अन्य साथी परगट सिंह के साथ मिलकर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व भूपिंदर सिंह भुप्पी राणा के कहने पर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कोर्ट काम्पलेक्स में बंबीहा ग्रुप के साथ संबंधित विक्की मिड्डूखेडा के कातिलों को छुडाने के लिए फायरिंग की थी और वहां से भाग गए थे। आरोपियों से यह हथियार हुए बरामद एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी ने बताया कि गुरजंट सिंह उर्फ जैंटा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके पास से तीन पिस्टल 30 बोर व दो पिस्टल 32 बोर और चार कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, आरोपित गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी व गौतम कुमार से एक पिस्टल 32 बोर व एक पिस्टल 30 बोर के अलावा चार कारतूस बरामद हुए हैं। गुरी व गौतम दोनों गुरजंट सिंह उर्फ जैंटा के साथी है और यह सभी बंबीहा ग्रुप के लिए काम करते हैं। इन्हें पहले भी सीआइए मोहाली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
