-पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड
मोहाली 15अक्तूबर (Geenews Network) – घर में घुसकर युवक पर किए हमले में बचाव के लिए आए बुजुर्ग पिता को घायल करने के मामले में बुजुर्ग महिपाल की अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले हमलावरों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन अब मामले में कत्ल का धारा जोड़ दी गई है। एसएचओ मटौर नवीन पाल सिंह लहल ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाजिद खान, अर्चित सिंह, रवि सिंह व विशाल कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने चारों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और यहां सैलून का काम करते हैं। एसएचओ ने बताया कुल 6 लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है, दो की तलाश जारी है जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
क्या था मामला 4 अक्तूबर को गांव मटौर में संजीव नाम का युवक अपने घर पर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बर्थ-डे पार्टी मना रहा था। इस दौरान संजीव की उसी की पार्टी में आए युवकों के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद वो युवक गुस्से में वहां से चला गया और कुछ समय बाद अपने साथ 5-6 युवक लेकर आया और उसने संजीव के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में संजीव के पिता 60 वर्षीय महिपाल उसे बचाने आए तो हमलों ने उसको भी जमकर पीटा। महिपाल हमले में बेहोश हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
बर्थ-डे पार्टी दौरान झगड़ा हुआ था। चार युवकों को गिरफ्तार कर 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। दो की तलाश जारी है। मामले में कत्ल की धारा जोड़ दी गई है। नवीन पाल सिंह लहल, एसएचओ थाना मटौर
