मिट्टी में दबने से दो लोगों की मौत -7 से 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका

सूचना मिलते ही तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्य जारी

मोहाली 9 अक्टूबर(Geenews Network)

मोहाली सिटी सेंटर-3 में बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा, मिट्टी में दबने से दो लोगों की मौत -7 से 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका, सूचना मिलते ही तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्य जारी – एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर -3 में रविवार शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में डबल बेसमेंट की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कच्ची मिट्टी (डिग) गिरने से काम कर रहे कुछ मजदूर उसके नीचे दब गए। 7 से 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चार मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं, दो मजदूरों की मौत हो जाने का समाचार भी प्राप्त हुआ है। हालांकि मृत्यु होने की किसी आलाधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। भरोसेयोग सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान रविंदर सैनी (38), शंकर मझी(45) निवासी शिवहर जिला बिहार के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, घायलों की पहचान सहजाद , आजाद उर्फ धोनी के रूप में हुई हादसा रविवार शाम साढ़े 5 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। एसडीएम मोहाली सर्बजीत कौर मौके पर मुआयना करने पहुंची, वहीं पुलिस प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद था। एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर-1 के नाम से प्रोजेक्ट चल रहा है। जहां शापिंग माल व शोरुम बनाए गए हैं। उसी के साथ मोहाली सिटी सेंटर-2 व 3 का काम भी चल रहा है।

इसी बीच मिट्टी में दबे मदजूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरु किया। आनन-फानन में दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिन्हें एंबुलेंस में जीकरपुर व चंडीगढ़ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं, घटना के ढाई घंटे बाद दो मृतक मजदूरों के शवों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। कच्ची मिट्टी की ढाल में कितने मजदूर दबे हैं उसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर प्रोजेक्ट का डेवलपर्स केएलजी ज्वैलर्स हैं और उसे दि डिजाइन स्टूडियो आर्केटेक्ट ने डिजाइन किया है।

मोहाली सिटी सेंटर-2 में 8 मंजिला बिल्ंिडग का निर्माण हो चुका है जबकि मोहाली सिटी सेंटर-3 में डबल बेसमेंट के खुदाई चल रही थी। दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से खुदाई की जा रही थी। कच्ची मिट्टी निकालकर एक तरफ की जा रही थी उसी दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों पर कच्ची मिट्टी की ढाल गिर गई। बताया जा रहा है कि उस समय बेसमेंट में 25 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। मजदूरों के मिट्टी में दबने से चारो तरफ अफरा तफरी मच गई और कंपनी का मुख्य गेट तुरंत बंद कर दिया गया।

वहीं, कंस्ट्रक्शन का ठेका सुर्याकान कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। आलाधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। हादसा कैसे और किन कारणों की वजह से हुआ उसकी जांच की जा रही है। वहीं यह भी जांचा जा रहा है कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने डबल बेसमेंट की परमीशन ले रखी थी या नहीं। – एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर -3 में रविवार शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में डबल बेसमेंट की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

यहां कच्ची मिट्टी (डिग) गिरने से काम कर रहे कुछ मजदूर उसके नीचे दब गए। 7 से 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चार मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दो मजदूरों की मौत हो जाने का समाचार भी प्राप्त हुआ है। हालांकि मृत्यु होने की किसी आलाधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। भरोसेयोग सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान रविंदर सैनी (38), शंकर मझी(45) निवासी शिवहर जिला बिहार के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, घायलों की पहचान सहजाद , आजाद उर्फ धोनी के रूप में हुई हादसा रविवार शाम साढ़े 5 बजे का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। एसडीएम मोहाली सर्बजीत कौर मौके पर मुआयना करने पहुंची, वहीं पुलिस प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद था। एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर-1 के नाम से प्रोजेक्ट चल रहा है। जाहं शापिंग माल व शोरुम बनाए गए हैं। उसी के साथ मोहाली सिटी सेंटर-2 व 3 का काम भी चल रहा है। मोहाली सिटी सेंटर-2 में 8 मंजिला बिल्ंिडग का निर्माण हो चुका है जबकि मोहाली सिटी सेंटर-3 में डबल बेसमेंट के खुदाई चल रही थी। दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से खुदाई की जा रही थी। कच्ची मिट्टी निकालकर एक तरफ की जा रही थी उसी दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों पर कच्ची मिट्टी की ढाल गिर गई।

बताया जा रहा है कि उस समय बेसमेंट में 25 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। मजदूरों के मिट्टी में दबने से चारो तरफ अफरा तफरी मच गई और कंपनी का मुख्य गेट तुरंत बंद कर दिया गया। इसी बीच मिट्टी में दबे मदजूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरु किया। आनन-फानन में दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से चार मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिन्हें एंबुलेंस में जीकरपुर व चंडीगढ़ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं, घटना के ढाई घंटे बाद दो मृतक मजदूरों के शवों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। कच्ची मिट्टी की ढाल में कितने मजदूर दबे हैं उसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर प्रोजेक्ट का डेवलपर्स केएलजी ज्वैलर्स हैं और उसे दि डिजाइन स्टूडियो आर्केटेक्ट ने डिजाइन किया है। वहीं, कंस्ट्रक्शन का ठेका सुर्याकान कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है।

आलाधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। हादसा कैसे और किन कारणों की वजह से हुआ उसकी जांच की जा रही है। वहीं यह भी जांचा जा रहा है कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने डबल बेसमेंट की परमीशन ले रखी थी या नहीं।

By Admin

Translate »