मोहाली 4अक्टूबर(Geenews Network) – सिटी कुराली पुलिस ने मिट्टी की माइनिंग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अमनजोत सिंह निवासी गांव गूनो माजरा थाना माजरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सिटी कुराली थाने में माइनिंग एक्ट की धारा 4(1), 21 (1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को बेल बांड भरवाकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बस स्टैंड कुराली गश्त पर तैनात थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अमनजोत नाम का शख्स माइनिंग करता है और अपने सोनालीका ट्रैक्टर -ट्राली में मिट्टी भरकर सिसवां साइड से कुराली को आ रहा है। जिसके पास माइनिंग संबंधी कोई कागजात नहीं है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर ली। जब नाके से अमनजोत ट्रैक्टर लेकर निकलने लगा तो पुलिस ने उसे रोक कर माइनिंग की परमीशन दिखाने को कहा लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
