मोहाली 4 अक्टूबर(Geenews Network) – सदर खरड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को 280 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमल तनेजा ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ मल्ला निवासी गांव मछलीकलां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि उनकी पुलिस पार्टी गांव मजातड़ी मौजूद थी और वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान आरोपी गुरदीप सिंह सामने से पैदल आया और पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया। उसने सामने खड़ी पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदल लिया। पुलिस ने उसे शक के आधार पर काबू किया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को 280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।

By Admin

Translate »