10 हजार कैश के साथ सोने-चांदी के गहने भी लूटे
एक अक्टूबर को बिशनपुरा में बनी झुग्गी में बुजुर्ग का मिला था शव, दो महिलाओं सहित तीन लोग हुए थे बेहोश
चमचम की मिठाई खिलाकर मूंगफली बेचने वाले ने दिया था वारदात को अंजाम, मामला दर्ज, आरोपी फरार
जीरकपुर 4 अक्टूबर(Geenews Network)- बिशनपुरा गांव में सरकारी स्कूल के नजदीक खाली पड़े प्लाट में बनी झुग्गी में 1 अक्टूबर की सुबह एक व्यक्ति की शव बरामद हुआ था। वहीं, शव के साथ मृतक की दो बहनें व जीजा भी बेहोश पाए गए थे। इस मामले में पुलिस जांच दौरान यह बात सामने आई है कि मामला लूटपाट का है। मृतक के पड़ौसी ने लूटपाट की नियत के चलते परिवार को नशीली मिठाई खिलाकर पहले बेहोश किया और बाद में कैश व सोना लेकर फरार हो गया। इस वारदात में नशीली मिठाई खाने से बिलखा सिंह की मौत हो गई थी। जीरकपुर पुलिस ने मृतक के जीजा छज्जू राम के बयान पर पड़ौसी रमेश के खिलाफ आइपीसी की धारा -304, 323, 328, 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।पुलिस को दिए बयान में छज्जू राम ने बताया कि वह लौहार का काम करता है और अपनी पत्नी बिजली, साली कलाशो व साला बिरखा के साथ गांव बिशनपुरा में बनी झुग्गियों में रहता है। आरोपी रमेश उनकी झुग्गियों के साथ मूंगफली की भट्ठी लगाकर बेचता है। 30 सितंबर की रात उक्त आरोपी उनके घर चम-चम की मठियाई लेकर आया जिसने उन्हें सभी को मिठाई खिलाई और फिर वहां से चला गया। मिठाई खाने के बाद सभी बेहोश हो गए और बाद में आरोपी रमेश उनके घर आया और उसकी पत्नी व साली के कानों में डाली सोने की बालियां व चांदी की झांजर और 10 हजार रूपये कैश लेकर फरार हो गया। इस नशीली मठियाई खाने से उसके साले बीरखा की मौत हो गई। होश आने पर उन्होंने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
